एक्सप्लोरर

दिग्विजय का गडकरी पर बड़ा आरोप, बोले- ‘गोवा में विधायकों की खरीद-फरोख्त की’, राज्यसभा में भी हंगामा

नई दिल्ली:  कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर बड़ा आरोप लगाया है. दिग्विजय ने कहा है कि गडकरी 11 मार्च को सूटकेस लेकर गोवा पहुंचे और सरकार बनाने के लिए बड़े पैमाने पर विधायकों की खरीद-फरोख्त की. दिग्विजय ने इस मसले को राज्यसभा में उठाया है. जिसके बाद भारी हंगामा हुआ और राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. दिग्विजय सिंह ने कहा कि गडकरी से होटल में सुबह 4 बजे से 7 बजे तक कौन-कौन मिलने आया और उनके चार्टर्ड प्लेन में क्या-क्या हुआ इन सबकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और इसके खिलाफ एक मोशन भी लाएंगे. राज्यपाल ने अरूण जेटली से राय ली- दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह ने ये आरोप भी लगाया कि गोवा की गवर्नर मृदुला सिन्हा ने मनोहर पर्रिकर को शपथ ग्रहण के लिए बुलाने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से फोन पर बात की थी. उन्होंने मुंबई मिरर का हवाला देते हुए कहा कि राज्यपाल ने खुद बताया है कि सरकार बनाने से पहले उन्होंने अरूण जेटली से बात की थी. दिग्विजय ने गुरुवार रात एक के बाद एक कई ट्वीट कर दलील के रूप में अपनी सफाई पेश की. उन्होंने ट्वीट किया, 'जब भी गोवा में त्रिशंकु परिणाम आए हैं केंद्र में सत्तासीन पार्टी ने ही सरकार बनाई है.' मोदी कोई खुदा नहीं- दिग्विजय सिंह 2019 में बीजेपी सरकार को हराने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि मोदी कोई खुदा नहीं है और ना ही भगवान राम के अवतार हैं. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने महागठबंधन की ओर इशारा करते हुए कहा अगर सभी मजबूत लोग एक साथ आए तो मोदी और बीजेपी दोनों की हार संभव है. दूसरे नंबर पर रहने के बावजूद गोवा में बीजेपी ने बनाई सरकार गोवा में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने कल विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया है. मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पक्ष में 22 और विरोध में 16 वोट पड़े. मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पक्ष में 22 और विरोध में 16 वोट पड़े. खास बात ये कि गोवा चुनाव में कांग्रेस के 17 विधायक जीते हैं, जबकि बीजेपी के 13. पर्रिकर चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
UP MLC Election: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
MLC चुनाव: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
राजस्थान: निकाय चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब

वीडियोज

Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
Embed widget