एक्सप्लोरर

NOTA: वोटिंग में क्या है NOTA, वोटर्स क्यों चुनते हैं ये विकल्प और कब से हुई इसकी शुरुआत, जानिए इससे जुड़ी हर बात

Election News: मतदान के दौरान वोटर्स नोटा का विकल्प तब चुनते हैं जब उन्हें किसी सीट पर खड़े उम्मीदवारों में से कोई भी पसंद नहीं आता है. काउंटिंग के दौरान नोटा पर पड़े एक-एक वोट को भी गिना जाता है.

What is NOTA: चुनावी मौसम में आप अक्सर नोटा (NOTA) शब्द को कई बार सुनते होंगे. यह क्या है और इसका इस्तेमाल कब करते हैं, इसकी जानकारी अब वोट डालने वाले लगभग 80 प्रतिशत लोगों को होती है, लेकिन इससे जुड़ी कुछ बातें ऐसी भी हैं जिनके बारे में सभी को नहीं पता है. यहां हम आपको विस्तार से बताएंगे नोटा से जुड़ी हर जानकारी.

नोटा यानी 'नन ऑफ द एबव'. यानी इन में से कोई नहीं. वोटिंग के दौरान भी लोगों को इसका विकल्प मिलता है. यानी आपको अगर किसी सीट पर खड़े प्रत्याशियों में से कोई भी पसंद नहीं है तो आप नोटा का विकल्प चुन सकते हैं. ईवीएम में ही आपको नोटा का बटन मिलता है. इस बटन का रंग गुलाबी रंग का होता है.

पहली बार कब हुआ इसका इस्तेमाल?

चुनाव आयोग ने दिसंबर 2013 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में NOTA बटन का विकल्प देने के निर्देश दिए थे. मतगणना के दौरान जब वोटों की काउंटिंग होती है तब ये भी गिना जाता है कि कितने लोगों ने नोटा को वोट दिया है. इन वोटों का रिकॉर्ड भी रखा जाता है. भारत के अलावा ग्रीस, यूक्रेन, स्पेन, कोलंबिया और रूस व कई अन्य देशों में भी नोटा का विकल्प मतदाताओं को चुनाव के दौरान मिलता है.

इसलिए की गई नोटा की व्यवस्था

दरअसल, जब देश में नोटा का विकल्प नहीं था तब कई जगह वोटर्स उम्मीदवार के पसंद न आने पर मतदान नहीं करते थे. ऐसे में वोटिंग पर्सेंटेज गिर जाता था. इसे देखते हुए ही चुनाव आयोग ने मतदाताओं को नोटा का विकल्प देने का फैसला किया. वैसे ईवीएम से पहले बैलेट पेपर के वक्त में भी ऐसा ही एक विकल्प होता था. तब मतदाता बैलेट पेपर को खाली छोड़कर अपना विरोध दर्ज करा सकते थे. इससे स्पष्ट हो जाता था कि उन्हें कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया.

ये भी पढ़ें

Assembly Election 2023: इन मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल रहा है सबसे छोटा, कोई एक दिन के लिए रहा सीएम तो किसी की 3 दिन में ही चली गई कुर्सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget