एक्सप्लोरर

Fact Check: वोटिंग के लिए लाइन तोड़ने पर चिरंजीवी को वोटर ने डांटा? जानिए क्या है वायरल वीडियो की असल सच्चाई

Fact Check News: चिरंजीवी की गिनती साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में होती है. उनसे जुड़े कई वीडियो अक्सर ही वायरल होते रहते हैं. ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है.

Chiranjeevi Video Fact Check: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोमवार (13 मई) को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई. इस दौरान साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर जैसे लोग वोट डालते हुए नजर आए. इस बीच एक वीडियो वायरल सामने आया है, जिसमें एक वोटर मेगास्टार चिरंजीवी को मतदान केंद्र की लाइन में घुसने के लिए डांट रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सोमवार को हुई वोटिंग से जुड़ा हुआ है, जिसमें चिरंजीवी को फटकार लग रही है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @alanatiallari_ नाम के एक यूजर ने चिरंजीवी के वीडियो को शेयर किया है. उसने दावा किया, "@KChiruTweets (चिरंजीवी का एक्स हैडंल) और उनके बेटे राम चरण ने जब लाइन तोड़ी तो एक आदमी ने उनसे सवाल किया. आम आदमी को खड़ा होते देखना और इन विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के खिलाफ आवाज उठाना अच्छा लगता है." वीडियो में वोटर कहता है, "क्या आपको स्पेशल ट्रीटमेंट चाहिए. आपको लाइन में होना चाहिए."


Fact Check: वोटिंग के लिए लाइन तोड़ने पर चिरंजीवी को वोटर ने डांटा? जानिए क्या है वायरल वीडियो की असल सच्चाई

फैक्ट चेक में क्या पता चला? 

न्यूज चेकर ने जब इस वीडियो का फैक्ट चेक किया तो पता चला कि वीडियो में एक एंकर चिरंजीवी को केंद्रीय मंत्री कहकर संबोधित कर रहा है. इससे वीडियो के पुराने होने का संदेह हुआ, क्योंकि साउथ सुपरस्टार अक्टूबर, 2012 से मई 2014 तक स्वतंत्र प्रभार के साथ केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री थे. वीडियो में एनडीटीवी का लोगो भी है. जब एनडीटीवी और चिरंजीवी जैसे कीवर्ड के साथ गूगल सर्च किया गया तो न्यूज चैनल की एक रिपोर्ट भी मिली. 


Fact Check: वोटिंग के लिए लाइन तोड़ने पर चिरंजीवी को वोटर ने डांटा? जानिए क्या है वायरल वीडियो की असल सच्चाई

30 अप्रैल, 2014 को पब्लिश रिपोर्ट में वीडियो भी लगी हुई है और इसमें कहा गया, "अभिनेता-राजनेता चिरंजीवी को आज उस समय वोटर्स ने खूब खरी-खोटी सुनाई, जब उन्होंने कथित तौर पर आंध्र प्रदेश के एक मतदान केंद्र पर कतार में घुसने की कोशिश की. 58 वर्षीय कांग्रेस नेता अपने बेटे, बेटी और पत्नी के साथ हैदराबाद की खैरताबाद विधानसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने आए थे. इस दौरान वह वोटर्स की लंबी लाइन को पार करते हुए सबसे आगे चले गए."


Fact Check: वोटिंग के लिए लाइन तोड़ने पर चिरंजीवी को वोटर ने डांटा? जानिए क्या है वायरल वीडियो की असल सच्चाई

फैक्ट चेक के बाद क्या निष्कर्ष निकला? 

फैक्ट चेक के बाद ये साफ हो गया कि वीडियो 10 साल पुराना है. मतदान केंद्र पर वोटर द्वारा चिरंजीवी को डांटने का वीडियो 2014 का है और इसका वर्तमान में हो रहे लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है. हैदराबाद में वोटिंग के दौरान भ्रामकता फैलाने के मकसद से इस वीडियो को शेयर किया. ये वीडियो आधा ही सच्चा है, क्योंकि वोटर ने चिरंजीवी को लाइन में घुसने पर डांटा जरूर था. मगर ये घटना सोमवार को हुई वोटिंग से नहीं जुड़ी है. 

Disclaimer: This story was originally published by Newschecker, and translated by ABP Live as part of the Shakti Collective.

यह भी पढ़ें: 'दौलत और औरत' की पार्टी बनी BJP, महिला नेता का गंभीर आरोप, जानिए क्या है इस वीडियो की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget