एक्सप्लोरर

Exit polls: सभी सर्वे से उलट न्यूज एक्स-नेता ने कहा, NDA को नहीं मिलेगा पूर्ण बहुमत

एबीपी न्यूज़-नीलसन समेत सात सर्वे में दावा किया गया है कि एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी. हालांकि न्यूज एक्स-नेता ने किसी भी गठबंधन या दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजों से चार दिनों पहले पहले आए ज्यादातर एग्जिट पोल में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने का दावा किया गया है. लेकिन एक एजेंसी ने एग्जिट पोल में कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बहुमत के आंकड़ों को नहीं छू पाएगी.

न्यूज एक्स-नेता के मुताबिक, एनडीए को पूर्ण बहुमत से कम 242 सीटें मिलने की संभावना है. इसने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को 164 सीटें दी हैं. लोकसभा में की कुल 542 सीटों पर सात चरणों में वोट डाले गए हैं और बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटें चाहिए.

एबीपी न्यूज़ और नीलसन के सर्वे में एनडीए को 277 सीटें मिलती दिख रही है. यूपीए को 130 और अन्य के खाते में 135 सीटें जाती दिख रही है.

रिपब्लिक-सी वोटर के मुताबिक एनडीए को 287 सीटों पर जीत मिल सकती है. यूपीए के खाते में 128 सीटें जा सकती है और वहीं अन्य के खाते में 127 सीटें जा रही हैं.

टाइम्स नाऊ चैनल पर प्रसारित दो एक्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 296 से 306 सीटें मिलने की संभावना है जबकि कांग्रेस-नीत यूपीए को 126 से 132 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 104 सीट मिलने का अनुमान है.

Exit polls: सभी सर्वे से उलट न्यूज एक्स-नेता ने कहा, NDA को नहीं मिलेगा पूर्ण बहुमत

न्यूज 18 पर आए एक्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 292 से 312 सीटें मिलेंगी जबकि यूपीए को 62 से 72 सीटें मिलने की संभावना है. अन्य के खाते में 124 सीटें जा सकती है.

आज तक के सर्वे में एनडीए को 352 सीटें मिल रही है. कांग्रेस को 92 सीटें मिल रही हैं वहीं अन्य को 82 सीटें मिल रही है.

न्यूज़ 24-चाणक्या के सर्वे में एनडीए को 350 सीटें मिल रही हैं. कांग्रेस को 95 और अन्य को 97 सीटें मिल रही हैं.

इंडिया टीवी अपने सर्वे में 300 सीटें एनडीए को दे रहा है. वहीं कांग्रेस को 120 सीटें मिल रही हैं. अन्य को 122 सीटें मिल रही हैं.

ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी गठबंधन बीजेपी को खासा नुकसान पहुंचा सकता है. 2014 के चुनाव में राजग को राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 73 सीटें मिली थीं. कुछ एक्जिट पोल की मानें तो इस बार बीजेपी गठबंधन को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget