एक्सप्लोरर

Exit Poll Result 2024: हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी, J&K में भी बीजेपी को झटका, जानें क्या कह रहे एग्जिट पोल?

Haryana Exit Poll: विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में वोटिंग खत्म हो चुकी है. एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं और इनमें कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिख रही है.

Exit Poll Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटर्स ने अपना काम कर दिया है और उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. इसके नतीजे 8 अक्टूबर को सभी के सामने होंगे. इन सब के बीच एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं, जिसमें दोनों ही राज्यों में सत्ताधारी दल बीजेपी के लिए खतरे घंटी बजी है जबकि कांग्रेस कमबैक करती हुई दिखाई दे रही है. 

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन सकती है जबकि बीजेपी को झटका लग सकता है. हरियाणा की अगर बात की जाए तो इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 15 से 29 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं जम्मू-कश्मीर में 20 से 25 सीटें कमल के फूल को मिल सकती हैं. 

वहीं भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को 44 से 54 सीटें जबकि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन को 35-40 सीटें मिल सकती हैं. जम्मू-कश्मीर में पीडीपी को बड़ा झटका लगा है, जिसे सिर्फ 4 से 7 सीटें मिलती दिखाई गई हैं.

हरियाणा का एग्जिट पोल

हरियाणा में बीजेपी को 15-29, कांग्रेस को 44-54, जेजेपी प्लस को 0-1, आईएनएलडी प्लस को 1-5, आम आदमी पार्टी को 0-1 और अन्य के खाते में 4-9 सीटें जा सकती हैं.

जम्मू-कश्मीर का एग्जिट पोल

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को 20-25, कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 35-40, पीडीपी को 4-7 और अन्य के खाते में 12-16 सीटें जा सकती हैं.

दोनों राज्यों में सरकार बनाने के लिए चाहिए इतनी सीटें

जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग हुई. जबकि हरियाणा में इतनी ही सीटों के लिए आज शनिवार (05 अक्टूबर) को वोटिंग हुई.

दोनों ही राज्यों के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे. जम्मू-कश्मीर में बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 46 सीटों का आंकड़ा छूना होगा. इसी तरह हरियाणा में बहुमत हासिल करने के लिए ये आंकड़ा 46 ही है. 

ये भी पढ़ें: Haryana Exit Poll: इधर आ रहे एग्जिट पोल के नतीजे, उधर इस पत्रकार ने हरियाणा के आंकड़े बताकर लगा दी सियासी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget