एक्सप्लोरर

2014, 2019 में BJP को प्रचंड बहुमत की भविष्यवाणी करने वाला चाणक्य हरियाणा और जम्मू कश्मीर में किसे जिता रहा?

Assembly Election Exit Polls 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे. एग्जिट पोल के नतीजों में इस बार कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है.

Exit Poll Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जनता ने वोटिंग करके उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी, जिसका फैसला 8 अक्टूबर को होगा. नतीजों के बाद साफ हो जाएगा कि दोनों राज्यों में किस पार्टी या गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें सत्ताधारी दल बीजेपी बैकफुट पर तो कांग्रेस पार्टी फ्रंटफुट पर नजर आ रही है. 

ज्यादातर नतीजों में कांग्रेस पार्टी की जीत दिखाई गई है जबकि बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बनती नजर आ रही. अगर एग्जिट पोल के नतीजे असली नतीजों में बदल जाते हैं तो हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों ही राज्यों में कांग्रेस पार्टी सत्ता में होगी. अब बात करते हैं चाणक्य के एग्जिट पोल की. 2014 और 2019 के चुनाव में चाणक्य के एग्जिट पोल ने बीजेपी को बहुमत दिया था, जबकि इस बार ऐसा नहीं है. 

क्या कहता है न्यूज 24- चाणक्य का एग्जिट पोल?

इस एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी को 55 से लेकर 62 सीटें मिल सकती हैं, वहीं बीजेपी की गाड़ी 18 से लेकर 24 सीटों पर रुक सकती है. इसके अलावा अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें जाती दिखाई गई हैं. जेजपी और आईएनएलडी को इस एग्जिट पोल में एक भी सीट नहीं मिली है. 

वहीं, जम्मू-कश्मीर की अगर बात की जाए तो कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को 35 से 45 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, अन्य के खाते में 6 से 12 और महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी को 4 से 7 सीटें मिल सकती हैं. 

क्यों अहम हैं दोनों राज्यों में ये चुनाव?

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुआ था, जबकि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक चरण में शनिवार को वोटिंग हुई है. दोनों राज्यों में चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा के लिए मतदान हुआ है. वहीं, हरियाणा में पिछले 10 साल से बीजेपी की सरकार है. गौरतलब है क‍ि एजें‍स‍ियों के ये एग्‍ज‍िट पोल अंत‍िम नतीजे नहीं हैं. आठ अक्‍टूबर को मतगणना के बाद ही आख‍िरी नतीजे सामने आएंगे. 

ये भी पढ़ें: Haryana Exit Poll Results: पहलवान विनेश फोगाट की सीट पर हुई बंपर वोटिंग, जानिए कौन जीतेगा जुलाना की जंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget