एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: कौन मार रहा है गाजीपुर में बाजी? जानिए क्या है सीट पर एग्जिट पोल रिपोर्ट

Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के मुताबिक गाजीपुर में सपा और बीजेपी में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. सपा की तरफ से अफजाल अंसारी और बीजेपी के टिकट पारस नाथ राय चुनाव लड़ रहे हैं.

Exit Poll 2024: शनिवार को सामने आए एग्जिट पोल के मुताबिक केंद्र में एनडीए की एक बार फिर वापसी होती नजर आ रही है. विशेषज्ञों की मानें तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है. बीजेपी को यूपी में कहीं दिक्कत आ सकती है तो वो है पूर्वांचल. पूर्वांचल के गाजीपुर में भी बीजेपी और सपा के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक गाजीपुर में मुकाबला सपा के अफजाल अंसारी और बीजेपी के पारस नाथ राय के बीच है. इस सीट पर अंतिम चरण में वोट डाले गए थे.  मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर में पहली बार लोकसभा का चुनाव हो रहा है. मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने 2019 में बसपा के टिकट पर गाजीपुर से लोकसभा का चुनाव जीता था. गाजीपुर के साथ-साथ पड़ोस के बलिया, मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी जैसे जिले में भी अंसारी परिवार का प्रभाव माना जाता है.

अफजाल अंसारी चुनाव से पहले ही बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए थे. सपा ने गाजीपुर से उनके उम्मीदवारी की घोषणा भी बहुत पहले ही कर दी थी. उत्तर प्रदेश में सरकार चला रही बीजेपी ने अफजाल के सामने पारस नाथ राय को उतारा है. उन्हें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का करीबी माना जाता है. अबतक हुए चुनावों में मनोज सिन्हा के चुनाव की जिम्मेदारी राय ही उठाते रहे हैं.इस बार वो खुद ही चुनाव मैदान में हैं. वो विद्यार्थी परिषद से होते हुए बीजेपी में आए हैं.वहीं डॉक्टर उमेश कुमार सिंह बसपा के उम्मीदवार हैं. 

अफजाल में 2019 के चुनाव में सिन्हा को मात दी थी. अफजाल अंसारी को पांच लाख 66 हजार 82 वोट और मनोज सिंन्हा को चार लाख 46 हजार 690 वोट मिले थे. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के रामजी को 33 हजार 877 और कांग्रेस के अजीत प्रताप कुशवाहा को 19 हजार 834 वोट मिले थे.इस बार के चुनाव में सुभासपा बीजेपी की सहयोगी है तो कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाया है.मनोज सिन्हा 1996, 1999 और 2014 में गाजीपुर से चुनाव जीत चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले मनोज सिन्हा को पीएम मोदी की पहली सरकार में रेल राज्य मंत्री बनाया गया था. वहीं अफजाल अंसारी ने 2004 का चुनाव गाजीपुर से सपा के टिकट पर जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget