एक्सप्लोरर

ABPExitPoll2019: गुजरात में बीजेपी को मामूली नुकसान, 24 सीटों पर मिल सकती है जीत

Exit Poll 2019: बीजेपी को बेहद मामूली नुकसान होता दिख रहा है. कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं.

Lok Sabha Election 2019: 17वें लोकसभा चुनाव में सातों चरण की मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. चुनाव आयोग 23 मई को 17वीं लोकसभा के नतीजों की घोषणा करेगा. नतीजों की घोषणा से ठीक चार दिन पहले एबीपी न्यूज-नीलसन गुजरात की 26 सीटों का एग्जिट पोल लेकर आया है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को गुजरात में मामूली सा नुकसान हो रहा है और वह 24 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिलेगी.

2014 के मुकाबले बीजेपी को दो सीटों का नुकसान हो रहा है, क्योंकि वह 26 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी. वहीं कांग्रेस को जिस जीत की उम्मीद थी वो मिलती नहीं दिख रही है.

राज्य में कितनी सीटें

गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं जबकि विधानसभा की राज्य में 182 सीटें हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का गृह राज्य गुजरात में साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 26 सीटें जीती थी. कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब था और वह खाता खोलने में भी कामयाब नहीं हो पाई. लेकिन साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की जमीन खिसकती हुई दिखी. राज्य में बीजेपी की सरकार तो बनी लेकिन उसकी सीटें पिछले चुनाव से काफी घट गई. बीजेपी को राज्य में 99 सीटों से संतोष करना पड़ा जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी. इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीटें, भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2 और एनसीपी को 1 सीट मिली थी.

वोट प्रतिशत क्या रहे थे

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को गुजरात में 59.1 प्रतिशत वोट मिला था जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत 32.9 रहा था. जबकि इस चुनाव में अन्य को 8 प्रतिशत वोट मिले थे.

विधानसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी को विधानसभा चुनाव में 49.1 प्रतिशत वोट मिले थे. जबकि कांग्रेस 41.4 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे नंबर पर रही थी. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों को 4.3 प्रतिशत वोट मिला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget