एक्सप्लोरर

PM Modi on ABP: मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को बताया ‘ढकोसला’, कहा- ‘शॉर्टकट ढूंढा, इनका ट्रैक रिकॉर्ड खराब’

Narendra Modi Interview: एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को ‘ढकोसला’ बताने पर कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने का शॉर्टकट ढूंढा है. इनका ट्रैक रिकॉर्ड खराब रहा है.

Narendra Modi Interview: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को ‘ढकोसला’ बताने पर कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने का शॉर्टकट ढूंढा है. पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर सेना का अपमान करने के आरोप भी लगाए. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की सेना को जलील किया है और बलात्कार के आरोप वाली बातें की हैं. एबीपी न्यूज़ ने पीएम मोदी से पूछा, ''राहुल गांधी एक ऐसा घोषणापत्र लेकर आते हैं, जिसमें 6 हजार रुपये महीना देना की बात करते हैं? आप गरीब किसानों को 6 हजार सालाना देने की बात करते हैं और वो हर गरीब को 6000 देने की बात करते हैं और आप उसको ढकोसला बताते हैं, क्या वजह है? इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस ने 60 साल से भी अधिक साल तक देश में राज किया, ऐसा दल जिसके पास अनुभवी राजनेता हैं, पुरानी सरकारें चलाई हुई हैं, सरकार की बारीकियों को जानते हैं, सरकार के संसाधनों को जानते हैं,  सरकार की मर्यादाओं को जानते हैं और दुनिया कैसे आगे बढ़ रही है उसके तौर तरीके भी जानते हैं, ऐसे समय में कांग्रेस जैसी पार्टी के पास से एक मैच्योर घोषणापत्र की अपेक्षा होना बहुत स्वाभाविक है. कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र ने बहुत निराशा पैदा की है, अच्छा होता कि वो बीजेपी से भी शानदार चीजें लेकर आती, लोकतंत्र में अच्छा होता है लेकिन उसके बजाय उन्होंने शॉर्टकट ले लिया.'' PM Modi On ABP: 60 महीनों के कामकाज़ पर बोले मोदी- जनता में जगी नई उम्मीद, ‘कुछ नहीं होने वाला’ रवैया बदला कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड चुनावी वादों वाला है- पीएम मोदी पीएम मोदी ने आगे कहा, ''कांग्रेस ने पंजाब, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में लिखित वादा किया है कि वो नौजवानों को हर महीना पेंशन देंगे, भत्ता देंगे. किसी सरकार ने अभी तक दिया नहीं. उन्होंने 2004 में वादा किया था कि वो हर घर में बिजली पहुंचाएंगे. 2014 में आने के बाद भी मैंने अभी तक ढाई करोड़ परिवारों तक पहुंचाया है फिर भी अभी मैं लक्ष्य से अभी थोड़ा बाकी हूं, शायद अभी मई-जून तक काफी कुछ कर दूंगा. उन्होंने किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर करने का वादा किया था, 2004 में किया? 2009 में किया? नहीं किया. उन्होंने वादा किया था कि किसानों को एमएसपी देंगे, उन्होंने किसानों को जो एमएसपी देना चाहिए उसे बढ़ाने की बात कही थी, उसके विषय में कुछ नहीं किया. इसलिए उनका ट्रैक रिकॉर्ड चुनावी वादों वाला है और उनका जो ईकोसिस्टम है जिसमें काफी आप जैसे मित्र उनकी मदद भी करते हैं.'' सेना को जलील करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा, ''देश के जो गैर राजनीतिक लोग हैं, इंटेलेक्चुअल्स हैं, ईकोनॉमिस्ट हैं, मीडिया के लोग हैं, उन सबको कांग्रेस के ट्रैक रिकॉर्ड को एक बार देश के सामने रखना चाहिए और फिर तय करना चाहिए कि ये करने योग्य है या कहने. दूसरी तरफ ढकोसला पत्र कहने के पीछे मेरा दर्द हुआ कि कांग्रेस जैसी पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर घोषणापत्र में ऐसी बात कर रही है. देश की सेना को इतना जलील करें, बलात्कार के आरोप वाली बातें करें, ऐसा शोभा देता है क्या?  इस देश को गर्व है और सवाल केवल मोदी सरकार का नहीं है, इतने सालों का आजादी के बाद का मैं तो कहता हूं, पीस कीपिंग फोर्स, संयुक्त राष्ट्र का, आज दुनिया में सबसे अधिक सहयोग है. भारत के सुरक्षा बलों का संयुक्त राष्ट्र के पीस कीपिंग फोर्स में और दुनिया के अनेक देशों में ये पीस कीपिंग फोर्स के जवान होने के नाते जाकर काम करते हैं. कहीं कहीं तो गरीब से गरीब देशों में जाते हैं.'' सेना को लेकर पीएम मोदी ने आगे कहा, ''हर कोई गर्व करेगा कि पीस कीपिंग फोर्स के जवानों के प्रति एक भी शिकायत दुनिया में कहीं से नहीं आई और ना ही संयुक्त राष्ट्र ने कभी इसका हमारे सामने विषय रखा. कितने बड़े गर्व की बात है कि पूरे विश्व की सेना के अंदर जो लोग पीस कीपिंग फोर्स में आते हैं उन सबके बीच में भी भारत की फोर्स का अनुशासन, सैनिकों का व्यवहार, उनका आचार, दुनिया गर्व करती है और हम इस प्रकार की बातें करते हैं.'' टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोल रही है कांग्रेस-पीएम मोदी अफस्पा को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस अफस्पा का कानून हटाना चाहती है. आपको कभी नियमित रूप से समीक्षा करनी चाहिए थी, स्थिति देखनी चाहिए, लेकिन आंखें बंद रखीं. हां, दुनिया में कोई ये नहीं चाहेगा कि देश जेलखाना बनाकर चले, लेकिन आपने स्थितियां सुधारते जाना चाहिए, जैसा हमने अरुणाचल प्रदेश में किया. जहां स्थिति सुधरी, उसे बाहर निकाला, लेकिन कानून खत्म कर देना, कानून को बदल देना, ये जो आप टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोल रहे हो, तो ये देश कैसे चलेगा?'' यह भी पढ़ें- PM Modi Exclusive Interview: ABP न्यूज़ पर यहां देखें और पढ़ें ये खास बातचीत राहुल गांधी की संपत्ति पांच साल में 9.4 करोड़ से बढ़कर 15.88 करोड़ रुपये हुई 15 राज्यों की 374 सीटों का सर्वे: 2014 के मुकाबले NDA को 52 सीटों का नुकसान, UPA को 42 सीटों का फायदा लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग की पीएम मोदी ने की तारीफ, कहा- उत्तम रूप में BJP के सार को बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget