Elections 2022 Live: PM मोदी का हमला, कहा- कांग्रेस भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति का मॉडल
Elections 2022 Live Updates: बीजेपी राज्य में 27 सालों से सत्ता में हैं. वो एक बार फिर वापसी करना चाहती है हालांकि बीजेपी के लिए एंटी इनकम्बैंसी कितना बड़ा फैकर साबित होगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा.
Background
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी राजनीतिक दल अब पूरी तरह तैयारी हैं. हर दल इस कोशिश में लगा हुआ है कि कैसे उनके प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करें और सरकार उनकी ही पार्टी की बने. बीजेपी राज्य में 27 सालों से सत्ता में हैं. वो एक बार फिर वापसी करना चाहती है हालांकि बीजेपी के लिए एंटी इनकम्बैंसी कितना बड़ा फैकर साबित होगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा.
बीजेपी ने ताबड़तोड़ रैली शुरू कर दी है.आज भी कई रैली हैं. प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर एक बजे मेहसाणा, दोपहर साढ़े तीन बजे दाहोद, शाम साढ़े पांच बजे वडोदरा और शाम साढ़े सात बजे भावनगर में करेंगे सभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनाव प्रचार में जोर लगाएंगे. वो सुबह 11 बजे गुजरात के बोटाद में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे. गुजरात में गृह मंत्री अमित शाह भी 3 रैलियां करेंगे. सुबह ग्यारह बजे राजकोट, दोपहर साढ़े बारह बजे सुरेंद्र नगर और शाम चार बजे सूरत में जनसभाएं करेंगे.
दूसरी तरफ कांग्रेस राज्य में अपना लंबा वनवास खत्म कर वापसी करना चाहती है. आम आदमी पार्टी भी इस बार राज्य की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और दावा कर रही है कि अब गुजरात की जनता के पास उनकी पार्टी के रूप में तीसरी विकल्प मौजूद है.
भारतीय ट्राइबल पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने भी अपने उम्मीदवारों को राज्य की कुछ विधानसभा सीट पर उतारे हैं. कुल मिलाकर इस बार गुजरात का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है.
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण में मतदान एक दिसंबर को होगा. वहीं दूसरे चरण में वोटिंग पांच दिसंबर को होगी. राज्य के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे.
गुजरात के साथ ही हिमाचल प्रदेश में हुए 68 विधानसभा सीटों पर भी परिणाम घोषित होंगे. दोनों ही राज्यों में अभी बीजेपी की सरकार है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान सुर्खियों में
गुजरात चुनाव के पहले चरण का मतदान होने में मात्र 7 दिनों का समय रह गया है. सभी पार्टियों ने पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक दी हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी गुजरात चुनाव में प्रचार करने के लिए मंगलवार (22 नवंबर ) को अहमदाबाद के नरोदा और दरियापुर विधानसभा पहुंचे थे. वहां उन्होंने कहा कि " जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, उस समय से पाकिस्तान जानता है कि अगर वह 2 बम भारत में ब्लास्ट करता है तो उसके यहां पाकिस्तान में 20 बम ब्लास्ट होंगे"
राघव चड्ढा का अनोखा अंदाज
गुजरात के कांकरेज विधानसभा में राज्यसभा सांसद और गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने चुनाव प्रचार किया. इस दौरन राघव चड्ढा ने फिल्मी अंदाज में आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ की. उन्होंने फिल्म 'शोले' के डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए कहा कि शोले पिक्चर में एक डायलॉग था, सो जा बेटा सो जा, नहीं तो गब्बर आ जाएगा. आज गुजरात से मिलों दूर, जब कोई भ्रष्टाचारी रोता है, तो उसकी मां कहती है, सो जा बेटा सो जा, नहीं तो केजरीवाल आ जाएगा और तुम्हें जेल में डाल देगा.














