एक्सप्लोरर

धूल को धुंआ समझ अधिकारियों ने खुलवाया EVM रूम, बुला ली फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रिकांग पिओ स्थित एक स्ट्रॉन्ग रूम (जहां ईवीएम रखे जाते हैं) में आग लगने की आशंका से चुनाव अधिकारी के पसीने छूट गए. बाद में पता चला कि यहां कोई आग नहीं लगी है. सीसीटीवी में जो दिख रहा था वो धूल था.

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रिकांग पिओ स्थित एक स्ट्रॉन्ग रूम (जहां ईवीएम रखे जाते हैं) में आग लगने की आशंका से चुनाव अधिकारी के पसीने छूट गए. दरअसल, सीसीटीवी मॉनिटरिंग में इस स्ट्रॉग रूम में धुआं जैसा कुछ दिखा जिसे लेकर चुनाव अधिकारियों को अंदर आग लगने की आशंका हुई. इसके बाद अधिकारियों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ सोमवार सुबह बैठक की. बैठक में सहमति बनने के बाद स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया. इस दौरान दमकल की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन रूम खोलते ही स्पष्ट हो गया कि सीसीटीवी में जो दिख रहा था वो धुआं नहीं बल्कि धूल था.

चुनाव अधिकारियों ने कहा, "स्ट्रॉन्ग रूम खोलने पर मालूम हुआ कि वहां कोई आग नहीं लगी थी और न ही धुआं उठा था. दरअसल, सीसीटीवी कैमरे नाइट विजन मोड में थे और स्ट्रॉन्ग रूम के एक कोने में फैले धूल के कणों की वजह से लगा कि धुआं निकल रहा है."

अधिकारी ने बताया कि बाद में सीसीटीवी कैमरों की सेटिंग को बदल दिया गया और स्ट्रॉन्ग रूम को सील कर दिया गया. रिकांग पिओ को पिओ के तौर पर भी जाना जाता है और यह किन्नौर का जिला मुख्यालय है. बचत भवन में स्ट्रॉन्ग रूम स्थित है. इसमें मंडी लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के 126 मतदान केंद्रों की 252 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें रखी गई हैं.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीटें हैं और यहां सातवें और अंतिम चरण में 19 मई को वोटिंग हुई. एबीपी न्यूज़ और नीलसन के एग्जिट पोल के मुताबिक यहां सभी चारों सीटें बीजेपी जीत रही है. मतों की गिनती 23 मई को होगी.

यह भी पढ़ें- सुशील मोदी का मानहानि मामला: कोर्ट में आज व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे राहुल गांधी Exit polls: सभी सर्वे से उलट न्यूज एक्स-नेता ने कहा, NDA को नहीं मिलेगा पूर्ण बहुमत CM कुमारस्वामी बोले- मीडिया पर कंट्रोल के लिए कानून लाने पर कर रहा हूं विचार इंटरनेट विज्ञापन देने में मोदी की पार्टी अव्वल, BJP ने कांग्रेस के मुकाबले पांच गुना अधिक राशि का दिया एड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget