एक्सप्लोरर

महंगा होता लोकतंत्र: हर चुनाव के साथ बढ़ा खर्च, हेलीकॉप्टर से लेकर हाईटेक प्रचार हैं इसकी वजह

2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और सीनेट चुनावों में 46,211 करोड़ रुपए (650 करोड़ डॉलर) खर्च हुए थे. अगर सीएमएस के आंकड़े सही साबित हुए तो 2019 का लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे खर्चीला चुनाव साबित होगा.

चुनावी समर जारी है और इस दौरान खर्चे को लेकर भी आंकड़े आने लगे हैं. अब तक सभी आंकड़ों से साफ है कि इस बार का लोकसभा चुनाव देश के इतिहास में सबसे महंगा चुनाव होने जा रहा है. सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज (सीएमएस) का अनुमान है कि 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में हो रहे इस चुनाव में 50,000 करोड़ रुपये का खर्चा हो सकता है. ये रकम पिछले लोकसभा चुनाव के खर्चे से करीब 40 फीसदी ज्यादा है.

भारत में होने वाले आम चुनाव एक ऐसे महाकुम्भ की तरह है जिसे संपन्न कराने की जिम्मेदारी अपने आप में बहुत कठिन है. मगर चुनाव-दर-चुनाव  मजबूत होता भारतीय लोकतंत्र काबिल-ए-तारीफ है. हम इस सीरीज में अब तक हुए  महत्वपूर्ण आम चुनावों में  भारतीय लोकतंत्र की निष्ठा और उसकी जिम्मेदारियों का एक खाका तैयार कर रहे हैं. आज ज़िक्र होगा  लोकसभा चुनाव में होने वाले खर्चों और उनके आंकड़ों की.

पिछले लोकसभा चुनाव में खर्च हुई रकम 35,000 करोड़ रुपये के पार थी. 'कारनीज एंडोमेंट फोर इंटरनेशनल पीस थिंकटैंक' में सीनियर फेलो और दक्षिण एशिया कार्यक्रम के निदेशक मिलन वैष्णव के मुताबिक, 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और सीनेट चुनावों में 46,211 करोड़ रुपए (650 करोड़ डॉलर) खर्च हुए थे. अगर सीएमएस के आंकड़े सही साबित हुए तो 2019 का लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे खर्चीला चुनाव साबित होगा.

ऐसे अंदेशों को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने पहले से ही गाइडलाइन जारी कर दी है. धनबल के आधार चुनाव को प्रभावित होने से रोकने और चुनाव आयोग ने प्रचार के दौरान कितना पैसा एक उम्मीदवार खर्च कर सकता है इसको लेकर सख्त नियम बनाए हैं. चुनाव आयोग ने अब यह तय कर दिया है कि एक उम्मीदवार कितने रुपये खर्च कर सकता है.

चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक एक उम्मीदवार लोकसभा चनाव में अधिकतम 54 लाख रुपये से 70 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है. उसका खर्च उस राज्य पर भी निर्भर करता है जहां से वह चुनाव लड़ रहा है. अरुणाचल प्रदेश, गोवा और सिक्किम को छोड़कर सभी राज्यों में एक उम्मीदवार अधिकतम 70 लाख रुपये खर्च कर सकता है. अरुणाचल प्रदेश, गोवा और सिक्किम में लोकसभा के चुनाव में हिस्सा ले रहे उम्मीदवार 54 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं. दिल्ली में चुनाव में खर्च की सीमा 70 लाख ही है, जबकि अन्य केंद्र शासित राज्यों में चुनावी खर्च की सीमा 54 लाख रुपये रखी गई है. अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए यह सीमा 20 लाख रुपये से 28 लाख रुपये के बीच रखी गई है.

इन खर्चों में सियासी पार्टी की तरफ के किया गया खर्च या एक उम्मीदवार के अभियान के लिए एक समर्थकों द्वारा खर्च किया गया धन शामिल होगा. लेकिन इसमें पार्टी के कार्यक्रम के प्रचार के लिए किसी पार्टी या किसी पार्टी के नेता की तरफ से किए गए खर्च को नहीं जोड़ा जाएगा है. इन दिशानिर्देशों को अन्यथा लेने और सीमित खर्चों से ज्यादा खर्च करने पर आयोग की तरफ कार्रवाई का भी प्रावधान हैं.

कैसे पालन किया जाए दिशानिर्देश

उम्मीदवारों को एक अलग खाता रखना होता है और कानून के तहत उसमें चुनाव खर्च को दर्ज करना होता है. खर्च की गलत जानकारी और तय खर्च सीमा से अधिक खर्च करना जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10ए के तहत तीन साल तक के लिए अयोग्यता का कारण बन सकता है.

सभी पंजीकृत राजनीतिक दलों को लोकसभा चुनावों के पूरा होने के 90 दिनों के भीतर अपने चुनाव खर्च का एक बयान चुनाव आयोग को देना होता है. सभी उम्मीदवारों को चुनाव पूरा होने के 30 दिनों के भीतर अपने खर्च का विवरण मतदान कक्ष में प्रस्तुत करना होगा.

अब तक के लोकसभा चुनाव में हुए इतने खर्च

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1952 में हुए पहले आम चुनाव का खर्च 10 करोड़ से भी कम आया था, यानी प्रति मतदाता पर करीब 60 पैसे का खर्च. यह ठीक है कि उस समय यह रकम मामूली नहीं थी, लेकिन गैर-सरकारी आंकड़ों के मुताबिक आज विभिन्न दलों की ओर से 50-55 करोड़ रुपए मात्र एक संसदीय सीट में बहा दिए जाते हैं.

शुरुआती दो-तीन आम चुनावों तक दिग्गज उम्मीदवार भी बैलगाड़ियों, साइकलों, ट्रकों पर प्रचार करते देखे जा सकते थे. फटेहाल नेताजी की आर्थिक मदद खुद कार्यकर्ता किया करते थे. लेकिन आज के नेता हेलीकॉप्टरों या निजी विमानों से सीधे रैलियों में उतरते हैं और करोड़ों रुपए खर्च करके लाखों लोगों की भीड़ जुटाते हैं.

पहले तीन आम चुनावों को कराने में 10 करोड़ रुपये के बराबर या उससे कम खर्च हुआ था. जबकि, 1984-85 में आठवें आम चुनाव तक यह खर्च 100 करोड़ रुपये से कम था. 1996 में 11वें आम चुनाव के दौरान यह पहली बार 500 करोड़ रुपये को पार कर गया और 2004 में 14वें आम चुनाव के दौरान 1,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया. 2014 के आखिरी लोकसभा चुनावों में 3,870 करोड़ रुपये का खर्च हुआ जो 2009 में 15वें आम चुनाव के लिए किए गए खर्च से तीन गुना अधिक था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Saturday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Saturday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget