एक्सप्लोरर

Election Fact Check: वोटिंग में धांधली के लिए बंगाल में बांटी जा रही हैं नकली उंगलियां, जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ये पश्चिम बंगाल का है. इसमें एक से ज्यादा नकली वोट डालने के लिए नकली उंगलियां बांटी जा रही हैं, जबकि पड़ताल में यह गलत निकला.

Fake Fingers being Distributed in bengal Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा. इसके लिए राजनीतिक दल जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है.

इस वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये पश्चिम बंगाल का है. इसमें ये भी कहा जा रहा है कि एक से ज्यादा नकली वोट डालने के लिए नकली उंगलियां बांटी जा रही हैं. एक्स पोस्ट का आर्काइव यहां देखें.


Election Fact Check: वोटिंग में धांधली के लिए बंगाल में बांटी जा रही हैं नकली उंगलियां, जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

Courtesy: X/@DilipKu24388061

क्या है हकीकत?

इस वीडियो की हकीकत जानने के लिए टीम ने पड़ताल की. शुरुआत में हमने दावे के साथ शेयर की गयी तस्वीर में लिखे तेलुगू टेक्स्ट का हिंदी अनुवाद किया. तस्वीर पर तेलुगु में लिखा है कि ”वोट में हेराफेरी के लिए नकली उंगलियां…फर्जी वोट डालने के लिए फर्जी उंगलियां बनाई जा रही हैं. आप नहीं बता सकते कि यह असली है या नकली. अंगुलियों पर स्याही लगाकर मतदान कर्मी मूर्ख बन सकते हैं. देखिए देश क्या कर रहा है”


Election Fact Check: वोटिंग में धांधली के लिए बंगाल में बांटी जा रही हैं नकली उंगलियां, जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

Courtesy: Google Translate

हमने दावे वाली तस्वीर को लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया. इस दौरान हमें वायरल तस्वीर के साथ वर्ष 2018 में kwongwah.com की ओर प्रकाशित एक चीनी रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट में नजर आ रही नकली उंगलियों की तस्वीर के साथ Akikofujita.com लिखा गया था.

इसके बाद हमने ‘Akiko fujita’, ‘Prosthetic fingers’ कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया. इस दौरान हमें पत्रकार ‘अकीको फुजिता’ की वेबसाइट पर 16 दिसंबर 2013 को प्रकाशित रिपोर्ट में भी वायरल तस्वीर मिली. रिपोर्ट की हेडिंग में लिखा है कि ‘कृत्रिम उंगलियां पूर्व ‘याकूब’ सदस्यों को सुधारने में मदद करती हैं.’


Election Fact Check: वोटिंग में धांधली के लिए बंगाल में बांटी जा रही हैं नकली उंगलियां, जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

Courtesy: Akiko Fujita

संबंधित कीवर्ड्स को गूगल सर्च करने पर हमें 6 जून 2013 को जापान की ‘एबीसी न्यूज’ की ओर से प्रकाशित रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में बताया गया है कि जापान के प्रोस्थेटिक्स निर्माता ‘शिंटारो हयाशी’ को जापान में आपराधिक समूह ‘याकूजा’ के सदस्यों से कृत्रिम ऊंगली बनाने के ऑर्डर मिले थे. ‘याकूजा’ समूह में “युबित्सुम” नामक एक इवेंट के दौरान याकूब सदस्यों को गंभीर अपराधों का प्रायश्चित करने के लिए अपने खुद के अंग काटने की आवश्यकता होती है, लेकिन इसके बाद जब वे लोग बाहर निकलते हैं तो उन्हें उन गायब उंगलियों से जुड़े कलंक के कारण काम ढूंढने में कठिनाई होती है. इसलिए उन्होंने अपनी कटी उंगलियां छिपाने के लिए ‘शिंटारो हयाशी’ से नकली उंगलियां बनवाईं थीं.

क्या निकला निष्कर्ष?

इस तरह पड़ताल में यह साफ हो गया कि वीडियो में बंगाल में एक से ज्यादा वोट डालने के लिए नकली उंगलियां बांटे जाने का दावा पूरी तरह फर्जी है. यह वीडियो भारत का नहीं, बल्कि चीन का है.

Result: False

 

ये भी पढ़ें

Election Fact Check: 400 सीट जीतने के बाद पीएम मोदी बदल देंगे देश का संविधान, किरोड़ी लाल मीणा ने क्यों कहा ऐसा, क्या है इस वायरल वीडियो की हकीकत

 

Disclaimer: This story was originally published by Newschecker and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget