एक्सप्लोरर

Election Fact Check: स्वाति मालीवाल ने की ध्रुव राठी से बात, जानें वायरल ऑडियो की सच्चाई

Fact Check: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और यूट्यूबर ध्रुव राठी के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानें इस ऑडियो की सच्चाई.

Swati Maliwal Fact Check: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और यूट्यूबर ध्रुव राठी के बीच बातचीत का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है. 43 सेकंड के इस ऑडियो में स्वाति के नाम से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सुनीता केजरीवाल के कहने पर उनकी पिटाई की गई. वहां पर उस समय अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे. इसे शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वायरल ऑडियो स्वाति मालीवाल और ध्रुव राठी के बीच बातचीत का है.

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल ऑडियो एआई निर्मित है. वॉयस क्लोनिंग की मदद से इसे बनाया गया है. स्वाति मालीवाल की मीडिया हेड ने इसे फेक बताया है, जबकि स्वाति ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि ध्रुव राठी उनके कॉल और मैसेज को नजरअंदाज कर रहे हैं.

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Vishambher Chaturvedi (आर्काइव लिंक) ने 25 मई को वायरल ऑडियो को शेयर करते हुए लिखा,

दिल्ली
स्वाति मालिवाल और ध्रुव राठी का बिडियो हुआ वायरल
स्वाति मालिवाल ने ध्रुव राठी को आप के कहने बिडियो नही बनाने को कहा
केजरीवाल और सुनिता के कहने पर हुआ पिटाई
घ्रूव बिपक्ष के एजेंडे पर बनाता है बिडियो

vishvasnews

एक्स यूजर Sudheer Pandey (मोदी का परिवार) ने भी इस पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर किया है.

vishvasnews

पड़ताल

वायरल ऑडियो की जांच के लिए हमने इसे शेयर करने वाले एक्स यूजर की पोस्ट को स्कैन किया. इसमें कई यूजर्स ने कमेंट करके इसे फेक या एआई निर्मित बताया है.

vishvasnews

इस बारे में हमने स्वाति मालीवाल का एक्स हैंडल भी चे​क किया. 26 मई 2024 को एक पोस्ट (आर्काइव लिंक) कर उन्होंने जानकारी दी है, “मेरी पार्टी यानी ‘आप’ के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मेरे खिलाफ चरित्र हनन और शर्मसार करने का अभियान चलाने के बाद से मुझे दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. यह तब और बढ़ गया जब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने मेरे खिलाफ एकतरफा वीडियो पोस्ट किया. जहां तक ​​पार्टी नेतृत्व की बात है तो यह बिल्कुल स्पष्ट है कि वे मुझे अपनी शिकायत वापस लेने के लिए डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, मैंने अपना पक्ष बताने के लिए ध्रुव तक पहुंचने की पूरी कोशिश की लेकिन उसने मेरी कॉल और मैसेज को नजरअंदाज कर दिया.”

vishvasnews

इसके बाद हमने ऑडियो को फैक्ट चेकर्स के लिए विशेष रूप से उपलब्ध इनविड (बीटा वर्जन) डीपफेक एनालिसिस टूल की मदद से चेक किया और पाया कि इस ऑडियो के एआई से बने होने की संभावना 74 फीसदी है. इसमें इसके वॉयस क्लोनिंग की संभावना जताई गई है.

vishvasnews

इलेवन लैब्स पर भी हमने इसे चे​क किया. इसमें पता चला कि 98 फीसदी चांस है कि यह ऑडियो इलेवन लैब्स से बनाया गया है.

इस बारे में हमने स्वाति मालिवाल की मीडिया हेड वंदना सिंह से भी सपंर्क किया. उनका कहना है, “वायरल ऑडियो फेक है. स्वाति मालिवाल ने पोस्ट कर जानकारी भी दी है कि उनकी कॉल और मैसेज को ध्रुव राठी ने नजरअंदाज किया है.

एआई निर्मित ऑडियो को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया. उन्नाव में रहने वाले यूजर के करीब 1100 फॉलोअर्स हैं.

निष्कर्ष: स्वाति मालीवाल और ध्रुव राठी के बीच बातचीत के दावे के साथ वायरल ऑडियो एआई निर्मित है. इसे सच समझकर यूजर्स शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Election Fact Check: कांग्रेस की तारीफ करते दिखे RSS चीफ मोहन भागवत, जानें वायरल दावे की सच्चाई

Disclaimer: This story was originally published by Vishvas News and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget