एक्सप्लोरर

Elections: चुनाव में 'डीपफेक' के इस्तेमाल पर कैसे लगेगी रोक? चुनाव आयोग ने तैयार किया ये फॉर्मूला

Deepfake in Elections: चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर, 2024 को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के अलावा 47 विधानसभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनावों की तारीखों का ऐलान किया.

Deepfake in Elections: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और 'डीपफेक' का इस्तेमाल करके चुनावों के बारे में फर्जी विमर्श फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. सीईसी ने कहा कि आयोग नियंत्रण कक्षों से निरंतर निगरानी के जरिए लोकसभा चुनावों के दौरान इस मुद्दे से सफलतापूर्वक निपट चुका है.

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के अलावा 47 विधानसभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया है. सीईसी ने एक सवाल पर कहा, "डीपफेक एक गंभीर मुद्दा है. यह दुनिया भर के सभी चुनावों को प्रभावित कर रहा है. किसी की तस्वीर को किसी और के साथ या किसी की आवाज को किसी और के साथ इस्तेमाल करना, हम ऐसी चीजों को कंट्रोल करने में सक्षम हैं. ये सभी चीजें संभव हैं, लेकिन नियंत्रण कक्षों के जरिए और जिलों में स्थापित की गई सोशल मीडिया टीम के जरिये हम इसे कंट्रोल कर सकते हैं."

'जिस दिन हदें पार होंगे इससे भी निपटेंगे'

सीईसी राजीव कुमार ने कहा, "पुलिस मुख्यालय में, किसी भी फर्जी तथ्यों की जांच करने और तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए निरंतर निगरानी की जाती है. इसके कारण कुछ मामलों में पोस्ट हटा दिए गए और कुछ मामलों में आपराधिक कार्रवाई भी की गई. अभी भी ऐसे लोग हैं जो किसी न किसी तरह से फर्जी विमर्श फैला रहे हैं, जिस दिन हदें पार होंगी इससे भी निपटा जाएगा."

पीएम मोदी भी डीपफेक पर जता चुके हैं चिंता

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डिपफेक कंटेट को लेकर चिंता जताई थी. पीएम मोदी ने डीपफेक को भारतीय प्रणाली के सामने सबसे बड़े खतरों में से एक बताया था. पीएम ने कहा था कि डीपफेक समाज में अराजकता पैदा कर सकता है. लोगों को और मीडिया को डीपफेक से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. वह बोले थे, 'मैंने अपना एक एक वीडियो देखा जिसमें मैं गरबा कर रहा हूं और यह बहुत वास्तविक लग रहा था जबकि मैंने बचपन से गरबा नहीं खेला है.' (पीटीआई इनपुट्स के साथ)

ये भी पढ़ें: पंडित जवाहर लाल नेहरू से प्रियंका गांधी वाड्रा तक, चुनावी राजनीति में गांधी फैमिली के 10वें सदस्य की एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget