एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में थम गया चुनाव प्रचारः 12 नवंबर को होगी पहले चरण की वोटिंग

आज बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी किया जिसमें 12वीं तक सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें और वर्दी देने, पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन करने, महिलाओं को व्यापार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिए जाने का एलान किया.

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को है और इसके लिए चुनाव प्रचार आज थम गया है. प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य में कई रैलियां कीं. छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित 18 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. उसके बाद 20 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 11 दिसबंर को होगी.

आज बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी किया जिसमें 12वीं तक सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें और वर्दी देने, पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन करने, महिलाओं को व्यापार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिए जाने का एलान किया.

आयोजित हुईं कई चुनावी रैलियां अमित शाह ने आज दोपहर बाद राजिम में चुनावी रैली को संबोधित किया और उसके बाद दोपहर तीन बजे राजनंदगांव में रोड शो किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी छत्तीसगढ़ में कई रैलियों को संबोधित किया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राज्य में रैलियां कीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के पहले चरण के चुनाव के लिए सिर्फ एक रैली की है. कल उन्होंने जगदलपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया था. उन्होंने कांग्रेस पर अर्बन नक्सलियों को समर्थन देने का आरोप लगाया था.

राजनंदगांव से लड़ रहे हैं रमन सिंह राजनंदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और यहां से कांग्रेस ने अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को उनके खिलाफ उम्मीदवार बनाया है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी पिछले 15 सालों से सत्तारूढ़ है.

छत्तीसगढ़: अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र, बोले- कांग्रेस को नक्सलवाद में क्रांति दिखती है

छत्तीसगढ़ चुनाव: अमित शाह और राहुल गांधी की रैलियों के बीच आज थम जाएगा पहले चरण का प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget