एक्सप्लोरर

Cash For Vote Case: ED का एक्शन! देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा कैश कांड का आरोपी गिरफ्तार, गौरव मेहता के घर पर की छापेमारी

चुनाव के बीच 'कैश फॉर वोट’ के मामले में ईडी ने एक को गिरफ्तार किया है तो वहीं दूसरी ओर बिटकॉइन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को रायपुर में गौरव मेहता के ठिकानों पर छापामारी की है.

ED Raid: महाराष्ट्र चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित 'कैश फॉर वोट’ मामले में नागनी अकरम मोहम्मद शफी को गिरफ्तार किया है. शफी को एयरपोर्ट के इमिग्रेशन अधिकारियों ने उस समय रोका, जब वह ‘कैश फॉर वोट’ मामले में दुबई भागने की कोशिश कर रहा था. उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था.

यह मामला सबसे पहले 7 नवंबर, 2024 को मालेगांव छावनी पुलिस स्टेशन, नासिक की ओर से दर्ज किया गया था, जिसमें मालेगांव के नासिक मर्चेंट को-ऑपरेटिव बैंक (नैमको बैंक) में खोले गए 14 खातों में अज्ञात लोगों की ओर से 100 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी रकम जमा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था.

बिटकॉइन घोटाले के मामले में गौरव मेहता के ठिकानों पर छापामारी

वहीं दूसरी ओर बिटकॉइन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार (20 नवंबर, 2024) को रायपुर में गौरव मेहता के ठिकानों पर छापामारी की है. ईडी 2018-19 में हुए बिटकॉइन स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है. गौरव मेहता की एनसीपी नेता सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले के साथ बातचीत का ऑडियो और स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसका बीजेपी ने ऑडियो और स्क्रीनशॉट शेयर किया है. 

अमित भारद्वाज था स्कैम का मास्टरमाइंड

इस स्कैम का मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज नाम का शख्स था, जिसने बिटकॉइन में इन्वेस्टमेंट के नाम पर स्कैम किया था, जिसमें सैकड़ो इन्वेस्टर के साथ धोखाधड़ी की गई. बिटकॉइन में इन्वेस्ट कर हर महीने 10 परसेंट रिटर्न का वादा किया गया था. ईडी ने इस मामले में अमित भारद्वाज और उसके परिवार के खिलाफ, 2024 में कोर्ट में चार्जशीट भी दायर कर चुकी है.

राज कुंद्रा को भी दिए थे 285 बिटकॉइन

इस स्कैम के तहत साल 2017 में 6600 करोड़ की कीमत के बिटकॉइन इकठ्ठा किए गए और फिर अमित भारद्वाज दुबई भाग गया था, लेकिन उसे वापस भारत डिपोर्ट कर दिया गया था, लेकिन उसकी 2022 में हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी. इसी स्कैम में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म खोलने के नाम पर 285 बिटकॉइन अमित भारद्वाज ने दिए थे. इन बिटकॉइन की कीमत उस वक्त करीब 150 करोड़ रुपये थी.

मामले में अब तक 40 FIR

इस मामले में करीब 40 एफआईआर महाराष्ट्र और पंजाब में दर्ज हुई थी. मामले की जांच के लिए पूर्व आईपीएस और साइबर एक्सपर्ट रविंद्र नाथ को भी जांच टीम में लिया गया था. आरोप है कि उस वक्त के पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ मेहता और एक आईपीएस भाग्यश्री ने बिटकॉइन के इन वॉलेट को हथिया लिया था और बदले में वो बिटकॉइन वॉलेट रख दिये गए, जिनमे पैसे नहीं थे. इस स्कैम में रविंद्र नाथ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. 

रवींद्रनाथ के जेल जाने पर मेहता ने गवाही दी थी

गौरव गौरव मेहता इस मामले में महत्वपूर्ण किरदार है और रवींद्रनाथ के जेल जाने पर मेहता ने गवाही दी थी. रवींद्रनाथ का दावा है कि उसे गौरव मेहता ने फोन पर बताया था कि आपको अमिताभ मेहता और भाग्यश्री ने फंसाया है. बिटकॉइन का असली वॉलेट उनके पास है और उनके ऊपर भी एक लेयर है, जिसमें नेता हैं. उसमें सुप्रिया सुले के साथ-साथ नाना पटोले भी शामिल हैं. इस मामले में ईडी ने सिंपी भारद्वाज, नितिन गौड़ और निखिल महाजन को गिरफ्तार किया था. सिंपी भारद्वाज, अमित भारद्वाज के भाई अजय भारद्वाज की पत्नी है.

यह भी पढ़ें- UP उपचुनाव में एक समुदाय को वोटिंग से रोक रहे पुलिसवाले! अखिलेश ने लगाए आरोप, EC ने सस्पेंड कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget