एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: जेजेपी ने 'जन सेवा पत्र' में बुजुर्गों को 5100 रुपये महीना पेंशन देने का वादा किया

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हर वर्ग को साधने के लिए जेजेपी ने अपने घोषणा पत्र में वादों की झड़ी लगाई है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: 21 अक्टूबर को राज्य की सभी 90 सीटों पर मतदान से चार दिन पहले जेजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है. जननायक जनता पार्टी ने अपने 'जन सेवा पत्र' में घोषणाओं की बौछार करते हुए वृद्धावस्था पेंशन 5100 रुपये करने का वादा किया है. जेजेपी ने अपने घोषणा पत्र में क्षेत्रिय लोगों के लिए सभी नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण देने का वादा भी किया है.

कांग्रेस की तरह जेजेपी ने भी बुजुर्गों को 5100 रुपये महीना पेंशन देने का वादा किया है. इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को जेजेपी ने 11 हजार रुपये भत्ता देने की बात भी कही है. जेजेपी ने सरपंचों को 8000, पंचों को 3000, पंचायत समिति सदस्यों को 4000, जिला पार्षद को 10000 और नंबरदार को 5000 रुपये मासिक भत्ता देने का एलान भी अपने घोषणा पत्र में किया है.

हर वर्ग को साधने की कोशिश

सभी वर्गों को साधने की कोशिश करते हुए जेजेपी ने कहा कि किसानों, छोटे दुकानदारों का सहकारी बैंकों का कर्ज माफ होगा और जमीन की नीलामी बंद होगी. जन सेवा पत्र में जेजेपी ने न्यूनतम वेतन 16 हजार रुपये और दिहाड़ी 600 रुपये करने की बात कही है. जेजेपी का कहना है कि फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 10 प्रतिशत या 100 रुपये बोनस भी दिया जाएगा.

जेजेपी ने अपने घोषणा पत्र में गांव में शराब के ठेके बंद करवाने की बात कही. पानी को मुद्दा बनाते हुए जेजेपी ने जन सेवा पत्र में हर गांव तक RO का शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने का वादा किया. जेजेपी ने लड़कियों के लिए पहली से पीएचडी तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है. जन सेवा पत्र में कहा गया है कि नौकरी के लिए परीक्षाएं गृह जिले में ही होंगी और सालाना फीस सिर्फ 100 रुपये कर दी जाएगी. जेजेपी का कहना है कि वह निजी स्कूलों की फीस पर भी नियंत्रण करेगी.

कैंसर का मुफ्त इलाज

दिव्यांगों, गरीबों, एससी वर्ग व अन्य जरूरतमंद लोगों को 3 लाख रुपये का ब्याज मुक्त बिना गारंटी लोन देने का वादा भी जेजेपी ने किया है. जन सेवा पत्र में एससी कमीशन, पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड का गठन करने का वादा भी किया गया है. स्वास्थ्य को मुद्दा बनाते हुए जेजेपी ने काला पीलिया, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का मुफ्त इलाज करने का वादा किया.

हरियाणा चुनाव: हुड्डा ने कहा- मोदी से नहीं खट्टर से है मुकाबला

हरियाणा चुनाव: अशोक तंवर ने खेला एक और दांव, ऐलनाबाद सीट पर अभय चौटाला का समर्थन किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget