एक्सप्लोरर

मराठा आंदोलन के पीछे कौन? देवेंद्र फडणवीस बोले- 'मनोज जरांगे चला रहे विरोधियों का एजेंडा'

सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि विपक्षी पार्टियां मराठा आरक्षण आंदोलन को और उग्र करने के लिए रणनीति बना रही हैं और साधन जुटाने की कवायद भी शुरू हो गई है.

महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन के चेहरे मनोज जरांगे पाटिल ने आंदोलन को और उग्र करने का ऐलान कर दिया है. राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी, पाटिल के मुख्य निशाने पर हैं. फडणवीस ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आंदोलन की आड़ में मनोज जरांगे पाटिल उनके राजनीतिक विरोधियों के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं.

सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि विपक्षी पार्टियां मराठा आरक्षण आंदोलन को और उग्र करने के लिए रणनीति बना रही हैं और साधन जुटाने की कवायद भी शुरू हो गई है. यह चर्चा तब और तेज हो गई जब उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी की दिल्ली में मुलाक़ात हुई. 

फडणवीस निशाने पर क्यों?

पिछले साल दिसंबर से ही मनोज जरांगे पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस को निशाना बनाना शुरू कर दिया था. कहा जाता है कि पाटिल को कई नेताओं का संरक्षण प्राप्त है. इसी बीच, शिंदे और शरद पवार के बीच हुई हाल की मुलाकातों ने इस चर्चा को बल दिया. जिस तरह से फडणवीस ने उद्धव और पवार की पार्टी से टूटे हुए धड़ों को साथ लाकर सरकार बनाई है. उससे उद्धव ठाकरे और शरद पवार के लिए भी देवेंद्र फडणवीस ही आंख की किरकिरी बने हुए हैं.

फडणवीस ने सवाल उठाया है कि मनोज जरांगे पाटिल सिर्फ उन्हें ही क्यों निशाना बना रहे हैं, जबकि मौजूदा सरकार में तीन पार्टियों के नेता शामिल हैं, लेकिन पाटिल उन नेताओं का नाम तक नहीं लेते हैं. यह सवाल सत्ता में भीतर ही एक राजनीतिक साजिश की ओर इशारा करता है.

पर्दे के पीछे से कौन कर रहा समर्थन?

महाराष्ट्र की राजनीति में करीब 6 महीने पहले हुई कुछ विपक्षी नेताओं की मुलाकातें भी चर्चा का विषय बनी हुई है. इसी बैठक में मराठा आरक्षण आंदोलन को पर्दे के पीछे समर्थन दिए जाने की रणनीति बनाई गई. शरद पवार की एनसीपी के नेता और विधायक राजेश टोपे पर पहले ही मराठा आरक्षण आंदोलन को सहायता उपलब्ध कराने के आरोप लग चुके हैं.

शरद पवार के विश्वासपात्र रहे छगन भुजबल ने भी यह आरोप लगाया है कि पवार और उनके पोते रोहित पवार ने राजेश टोपे के साथ मिलकर जरांगे पाटिल को फिर से आंदोलन शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया था. मराठा आंदोलन की सभाओं को आयोजित कराने और उसके लिए संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर भी राजेश टोपे के करीबियों पर उंगली उठती रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget