एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey: कांग्रेस शासित कर्नाटक में I.N.D.I.A या NDA कौन मारेगा बाजी, हैरान कर रहे हैं सर्वे के नतीजे

ABP Cvoter Survey 2024: ABP न्यूज़ सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस के शासन वाले राज्य कर्नाटक में भी BJP परचम लहराते हुए दिख रही है.राज्य की 28 में से 23 सीटों पर NDA को बढ़त मिल सकती है.

Desh Ka Mood: लोकसभा चुनाव 2024 में राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के हिंदी हॉर्ट लैंड में तो बीजेपी का परचम लहराने की उम्मीद है. साथ ही दक्षिण भारतीय सूबे में पार्टी की सांगठनिक स्थिति के कमजोर होने के दावे के बावजूद बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बंध गई है. गैर हिंदी भाषी इन राज्यों में वैसे तो लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए का कुनबा बढ़ा है. बीजेपी ने कई छोटे दलों के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव की बैतरनी पार करने की जुगत लगाई हैं, जिसका लाभ पार्टी को मिलता दिख रहा है.

एबीपी न्यूज ने सी-वोटर सर्वे के साथ मिलकर देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर देशवासियों के मूड को भांपने की कोशिश की है. इसी कड़ी में दक्षिण भारत के कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में भी सभी लोकसभा सीटों पर मतदाताओं से बात कर एक रिपोर्ट तैयार की गई है. इसमें बीजेपी के लिए उम्मीद की किरण दिख रही है. चलिए हम आपको बताते हैं, कर्नाटक में लोगों ने लोकसभा चुनाव के संभावित परिणामों को लेकर क्या कुछ संकेत दिए हैं 

वोट शेयर में टक्कर दे सकता है I.N.D.I.A पर बढ़ेंगी NDA की सीटें

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में इस बात के संकेत मिले हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कर्नाटक में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के बीच वोट शेयर के मामले में कांटे की टक्कर हो सकती है. एनडीए को 52 फीसदी मतदाताओं के वोट हासिल हो सकते हैं, जबकि इंडिया एलाइंस भी महज कुछ ही कम 42 फीसदी तक वोट शेयर हासिल करने में कामयाब हो सकता है. दूसरे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को 6 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है.

 हालांकि अगर सीटों की बात करें तो एनडीए, इंडिया पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. राज्य में लोकसभा की 28 सीटें हैं, जिनमें से 23 पर एनडीए को जीत मिलने के आसार हैं. इंडिया गठबंधन को महज 5 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है. बाकी किसी दूसरे उम्मीदवार को एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं हैं.

नोट: देश में लोकसभा का चुनाव प्रचार चरम पर है. पहले फेज के लिए चुनाव का प्रचार 17 अप्रैल को खत्म हो रहा है. उससे पहले abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने किया है देश का फाइनल ओपिनियन पोल. 11 मार्च से 12 अप्रैल तक किए गए इस सर्वे में 57 हजार 566 लोगों की राय ली गई है. सर्वे सभी 543 सीटों पर किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

ये भी पढ़ें:ABP Cvoter Survey: तमिलनाडु-केरल में I.N.D.I.A. ब्लॉक मारेगा बाजी, बीजेपी के दावों पर पानी फेर रहा सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आदिवासी विरोधी हैं ममता, घुसपैठ के जरिए बदल रही बंगाल की संस्कृति', PM मोदी ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप
'आदिवासी विरोधी हैं ममता, घुसपैठ के जरिए बदल रही बंगाल की संस्कृति', PM मोदी ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप
'महिला आरक्षण के विरोध का सवाल ही नहीं उठता', PM मोदी के संबोधन पर ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
'महिला आरक्षण के विरोध का सवाल ही नहीं उठता', PM मोदी के संबोधन पर ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
West Bengal Elections: बंगाल में वोटिंग से पहले जुड़े 7 लाख नए वोटर, अब 6.82 करोड़ लोग डालेंगे वोट, चुनाव आयोग ने और क्या बताया?
बंगाल में वोटिंग से पहले जुड़े 7 लाख नए वोटर, अब 6.82 करोड़ लोग डालेंगे वोट, चुनाव आयोग ने और क्या बताया?
'ओछी राजनीति कर विपक्ष ने पास नहीं होने दिया बिल', महिला आरक्षण पर आया PM मोदी का रिएक्शन, तमिलनाडु में कांग्रेस पर बरसे
'ओछी राजनीति कर विपक्ष ने पास नहीं होने दिया बिल', महिला आरक्षण पर तमिलनाडु में बोले PM मोदी

वीडियोज

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking
Kailash Kher Interview: ‘जोगी’ के पीछे की कहानी, नई पीढ़ी को लेकर क्या बोले सिंगर?
Khabar Filmy Hai: दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह | Bollywood Masala
sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती SP को अदालत में रोका, कहा- 'हलफनामा सही तथ्यों पर नहीं'
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती SP को अदालत में रोका, कहा- 'हलफनामा सही तथ्यों पर नहीं'
इस 'भारतीय' क्रिकेटर पर लगे संगीन आरोप; गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन! जानें पूरा मामला
इस 'भारतीय' क्रिकेटर पर लगे संगीन आरोप; गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन! जानें पूरा मामला
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
बहेड़ा भरेगा किसानों की तिजोरी, ऐसे शुरू करें ये मुनाफे वाली खेती
बहेड़ा भरेगा किसानों की तिजोरी, ऐसे शुरू करें ये मुनाफे वाली खेती
600 KM रेंज, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये इलेक्ट्रिक कारें
600 KM रेंज, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये इलेक्ट्रिक कारें
Embed widget