एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey: तमिलनाडु-केरल में I.N.D.I.A. ब्लॉक मारेगा बाजी, बीजेपी के दावों पर पानी फेर रहा सर्वे

ABP Cvoter Survey 2024: ABP न्यूज़ सी वोटर के सर्वे में तमिलनाडु और केरल में NDA पर, I.N.D.I.A गठबंधन भारी पड़ता दिख रहा है. यहां की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत हो सकती है.

Desh Ka Mood: लोकसभा चुनाव 2024 के धुआंधार प्रचार के बीच पूरे देश में राजनीतिक रंग चढ़ा हुआ है. कौन सी पार्टी कहां जीतेगी, किसे कितनी सीटें मिलेगी, कौन किस पर भारी पड़ेगा और किस नेता को लोग कितना पसंद कर रहे हैं, यह देश में खूब चर्चा में है. 

इस बीच एबीपी न्यूज़ ने 'सी वोटर सर्वे' के साथ मिलकर देशवासियों के मिजाज को जानने की कोशिश की है. इस कड़ी में देश के सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों के लोगों से बातचीत की गई है. दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु और केरल में कौन सी पार्टी बाजी मारेगी, इसे लेकर यहां के लोगों से बड़े पैमाने पर बातचीत में चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए हैं. चलिए हम आपको बताते हैं कि तमिलनाडु और केरल में लोगों का क्या मूड है.

तमिलनाडु में एनडीए पर भारी पड़ेगा इंडिया

तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटे हैं. यहां एबीपी न्यूज़ सी वोटर सर्वे के दौरान 19 फीसदी लोगों ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के पक्ष में राय दी है. जबकि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को सबसे अधिक 52 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है. वही एआईएडीएमके (AIADMK) को 23 पर्सेंट वोट शेयर मिल सकता है, जबकि दूसरे उम्मीदवारों को छह फीसदी वोट हासिल होने की संभावना है.

तमिलनाडु में एनडीए को मिलेगी कितनी सीटें?

अगर बात करें तमिलनाडु में सीटों की तो एनडीए को राज्य में एक भी सीट मिलने के आसार नहीं है. जबकि इंडिया गठबंधन सभी 39 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है. एआईएडीएमके को भी कोई सीट नहीं मिलेगी. 

केरल में क्या है ओपिनियन पोल ?

वही बात करें केरल की तो यहां भी एनडीए पर, इंडिया गठबंधन भारी पड़ता नजर आ रहा है. जहां तक वोट परसेंटेज का सवाल है तो एनडीए को 21 फीसदी वोट शेयर मिलने के आसार हैं. जबकि इंडिया गठबंधन को सबसे अधिक 43 फीसदी वोट हासिल हो सकता है. राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी एलडीएफ को 31 पर्सेंट वोट शेयर मिल सकता है. निर्दलीय सहित अन्य उम्मीदवारों को 5 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद है.

केरल में किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीटें?

अगर बात करें राज्य में सीटों की संख्या की तो सूबे में 20 लोकसभा सीटों में से सभी पर इंडिया गठबंधन को जीत मिलती दिख रही है. एनडीए को राज्य में एक भी सीट मिलने के आसार नहीं हैं.

नोट: देश में लोकसभा का चुनाव प्रचार चरम पर है. पहले फेज के लिए चुनाव का प्रचार 17 अप्रैल को खत्म हो रहा है. उससे पहले abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने किया है देश का फाइनल ओपिनियन पोल. 11 मार्च से 12 अप्रैल तक किए गए इस सर्वे में 57 हजार 566 लोगों की राय ली गई है. सर्वे सभी 543 सीटों पर किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

ये भी पढ़ें:ABP Cvoter Survey: कौन सी पार्टी सुलझा सकती है समस्याएं? BJP-कांग्रेस में से किस पर जनता को भरोसा, सर्वे में मिला चौंकाने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
Assembly Election 2026 Live: एसआईआर के कारण 250 लोगों की मौत, 60 लाख हिंदू, 30 लाख मुसलमानों के नाम वोटर लिस्ट से काटा गया- ममता बनर्जी
Live: एसआईआर के कारण 250 लोगों की मौत, 60 लाख हिंदू, 30 लाख मुसलमानों के नाम वोटर लिस्ट से काटा गया- ममता बनर्जी
'बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों...', ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन
'बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों...', ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन
‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?
‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget