एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: सुल्तानपुर माजरा वार्ड से AAP ने दिया ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर को टिकट, 2017 में निर्दलीय लड़ चुकी हैं चुनाव, जानिए कितनी है संपत्ति

आप ने किन्नर समुदाय से बॉबी किन्नर को सुल्तानपुर माजरा विधानसभा की सुल्तानपुरी 43 ए वार्ड से चुनावी मैदान में उतारा है. दिल्ली में पहली बार किसी राजनीतिक दल ने किन्नर समुदाय के उम्मीदवार को टिकट दिया.

Bobby Kinner got Ticket  from AAP: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने किन्नर समुदाय से एक ट्रांसजेंडर बॉबी किन्नर को चुनावी मैदान में उतारा है. ऐसा दिल्ली में पहली बार हुआ है जब किसी राजनीतिक दल ने किन्नर समुदाय से उम्मीदवार को टिकट दिया है. आप ने नगर निकाय चुनावों के लिए कमर कस ली है वह किसी भी तरह से नगर निगम की सत्ता पर काबिज होना चाहती है, इसलिए आप ने सुल्तानपुर माजरा विधानसभा की सुल्तानपुरी 43 ए वार्ड से ट्रांसजेंडर को टिकट दिया है. वह शनिवार को अपने बहनोई के साथ आम आदमी पार्टी दफ्तर में नामांकन पत्र भरने में लीगल मदद के लिए पहुंची थी. 

2017 में थी स्वतंत्र उम्मीदवार

बॉबी किन्नर 2017 के नगर निगम चुनावों में भी स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुकी हैं. बता दें कि वह अन्ना आंदोलन में भी सक्रिय रूप से शामिल थी. इसके अलावा वह पार्टी बनने के बाद से ही आप से जुड़ी हुई हैं. बॉबी किन्नर जनकल्याण  कामों में भी शामिल रहती हैं. इसलिए वार्ड में समाजिक काम के जरिये छाप छोड़ने वाली बॉबी किन्नर को सर्वे में सबसे ऊपर पाया गया और उन्हें नगर निगम चुनावों  के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है.

जनकल्याण कामों में सक्रिय हैं बॉबी किन्नर

बॉबी किन्नर मात्र 38 वर्ष की है. उन्होनें 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की हुई है. वह 15 सालों से 'हिन्दू युवा समाज एकता अवाम आतंकवाद विरोधी समिति' की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष हैं. बॉबी किन्नर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह जनकल्याण के लिए राजनीति में आई है. उन्होनें आगे कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय में भी बहुत से लोग पढ़े लिखे हैं. इसलिए वह चाहती हैं कि उनके समाज के अन्य लोग भी उनकी तरह राजनीति में आगे आए जिससे उनके समुदय का नाम रोशन हो सके.

भ्रष्टाचार गतिविधियों को रोकने का काम करेंगी बॉबी

बॉबी किन्नर ने नामंकन दाखिल करने के बाद बताया कि उन्होनें राजनीति में इसलिए कदम रखा है क्योंकि वह चाहती उनके इलाके में भ्रष्टाचार के अपराधों को खत्म किया जा सके ऐसा इसलिए क्योंकि उनके इलाके में आम लोगों को छोटे-छोटे काम और दस्तावेज बनवाने के लिए रिश्वत देनी पड़ती है.

बॉबी किन्नर के पास है इतनी संपत्ति

सुल्तानपुर माजरा के वार्ड नंबर 43 ए चुनावी  मैदान में उतरी बॉबी किन्नर ने राज्य  चुनाव आयोग को अपना नामंकन पत्र सौंप दिया है. जिसमें उन्होनें चुनाव आयोग को सौपे हलफनामे में बताया कि उनके पास 10 लाख रुपये के सोने सहित 12.10 लाख रुपये की अचल संपत्ति है.

यह भी पढ़े: Delhi MCD Election 2022: नगर निगम चुनाव में 1100 नामंकन हुए खारिज, स्क्रूटनिंग के बाद कांग्रेस की संख्या पहुंची 250 से कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget