एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: नगर निगम चुनाव में 1100 नामंकन हुए खारिज, स्क्रूटनिंग के बाद कांग्रेस की संख्या पहुंची 250 से कम

दिल्ली नगर निगम चुनावों की नामंकन प्रक्रिया के बाद स्क्रूटनिंग की प्रक्रिया के तहत राज्य चुनाव आयोग ने 1100 नामंकनों को खारिज कर दिया है.

Scrootning Process: दिल्ली नगर निगम चुनावों की नामंकन प्रक्रिया के बाद स्क्रूटनिंग की प्रक्रिया शुरू की गई जिसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने 1100 नामंकनों को खारिज कर दिया है. राज्य चुनाव आयोग के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक छंटनी की प्रक्रिया के बाद कांग्रेस के प्रत्याशियों की संख्या 250 से नीचें चली गई है. आगामी 4 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए 2021 उम्मीदवारों ने अपना नामंकन पत्र दाखिल किया था. अधिकारिक सूत्रों द्वारा रात 10 बजे तक पेश किए  गए आंकड़ो के अनुसार वैध नामकंनो की संख्या 1405 दर्ज की गई है तो वहीं खारिज किए गए आकड़े 1115  हैं. इन नामंकनों की अस्वीकृति ने कांग्रेस के उम्मीदवारों के द्वारा दर्ज किए गए वैध नामंकनों की संख्या को 250 से भी कम कर दिया  है.
 
कितनी है स्क्रूटनिंग  के बाद प्रत्याशियों की संख्या

'टाइम्स नाव की रिपोर्ट के मुताबिक नामंकनों की स्क्रूटनिंग के बाद कांग्रेस के वैध प्रत्याशियों की संख्या 405 प्रत्याशियों में से 243 है. तो वहीं आम आदमी पार्टी  ने कुल 728  नामंकन पत्र दाखिल किए थे जिसमें से अब वैध प्रत्याशी 255 हैं. तो वहीं छटनी  की प्रक्रिया के बाद बीजेपी के प्रत्याशियों की संख्या 654 में से 252 रह गई है. हालाकिं अभी 65 नामंकनों की संख्या अभी लंबित है. उन्होनें कहा कि गुरूवार को रिटर्निंग अधिकारियों के द्वारा लंबित नामंकनो की स्क्रूटनिंग की जाएगी.
 
नए परिसीमन के बाद पहला नगर निगम चुनाव

स्क्रूटनिंग की प्रक्रिया से पहले  सबसे अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 507 थी. उसके बाद आप के पास 492 उम्मीदवार थे. 14 नवंबर तक दाखिल किए गए नामंकन पत्रों के अनुसार बीजेपी के 423 प्रत्याशियों ने नामंकन दाखिल किया था. कांग्रेस ने 334 और बहुजन समाजवादी पार्टी के 149 उम्मीदवारों के नामंकन शामिल हैं. इसके अलावा जेडीयू से 31, एआईएमआईएम से 20 और सीपीआईएम से 9 उम्मीदवारों ने नामंकन पत्र दाखिल किया था. बता दें कि नए परिसीमन के बाद यह पहला नगर निगम चुनाव होगा.

इस आधार पर की गई स्क्रूटनिंग की प्रक्रिया

नगर निगम चुनावों के लिए नांमकन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू की गई थी और आखिरी तारिख 14 नवंबर तक थी. उम्मीदवारों के द्वारा दाखिल किए  गए नामंकन के दस्तावेजों की स्क्रूटनिंग 16 नवंबर को की गई. तो वहीं उम्मीदवार 19 नवंबर तक नामंकन वापस ले सकते हैं.अधूरे फॉर्म लापता हलफनामे, एक  से अधिक नामंकन, जाति प्रमाण का न होना और अवैध फॉर्म के आधार पर उम्मीदवारों के नामंकन पत्रों को खारिज किया गया है.

यह भी पढ़े:Gujarat Election: सोने और हीरे के गहने, 1.5 करोड़ की गाड़ियों की मालकिन हैं जडेजा की पत्नी, इस सीट से लड़ रहीं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget