एक्सप्लोरर

Delhi Election: 'घर से मतदान' सुविधा में गड़बड़ी? AAP के आरोप पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Delhi Election: आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर 'घर से मतदान' सुविधा में बीजेपी के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया था.

Delhi Election: आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार (25 जनवरी) को चुनाव आयोग पर 'घर से मतदान' सुविधा में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था. AAP का कहना था कि 85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं के लिए दी जा रही घर बैठे वोटिंग सुविधा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी चुनाव अधिकारियों के साथ घर-घर जा रहे हैं. AAP ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग खुलकर बीजेपी के साथ दिख रहा है. अब इस मामले में चुनाव आयोग का जवाब आया है.

चुनाव आयोग का कहना है कि 'घर से मतदान' सुविधा की पूरी प्रक्रिया और रूट प्लान को विधानसभा क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों के साथ साझा किया जाता है और उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि मतदान टीम के साथ जा सकते हैं. यानी बीजेपी के साथ ही AAP और कांग्रेस उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि 'घर बैठे मतदान' प्रक्रिया के दौरान मतदान टीम के साथ घर-घर जा सकते हैं.

मुख्य चुनाव अधिकारी के ऑफिस से मिला जवाब
दिल्ली चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी आर एलिस वाज के ऑफिस से इस सम्बंध में पूरा पोस्ट शेयर किया गया है. इसमें लिखा गया है, आम चुनाव 2024 की ही तरह, भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 'घर से मतदान' की सुविधा प्रदान की है. यह सुविधा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) के लिए है.

दिल्ली के लिए अब तक 85+ वरिष्ठ नागरिकों से 6447 और दिव्यांग मतदाताओं से 1058 आवेदन प्राप्त हुए हैं. अब तक लगभग 1271 वरिष्ठ नागरिकों और 120 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मतदान अधिकार का उपयोग किया है.

इस सुविधा के लिए पात्र मतदाताओं को होम वोटिंग सुविधा के लिए आवेदन करने हेतु फॉर्म 12D भरना होगा. एक बार आवेदन स्वीकृत हो जाने के बाद चुनाव अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों सहित एक मतदान टीम आधिकारिक मतदान तिथि यानी 5 फरवरी 2025 से पहले मतदाता के निवास पर जाएगी. पूरी प्रक्रिया और रूट प्लान को विधानसभा क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों के साथ साझा किया जाएगा और उम्मीदवार या उनके अधिकृत प्रतिनिधि मतदान टीम के साथ जाने के लिए अधिकृत होंगे.

टीम मतदाता को एक बैलट पेपर प्रदान करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि मतदान की प्रक्रिया गोपनीयता और पारदर्शिता के साथ, ECI द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी हो. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्डिंग किया जाएगा.

पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि इन सब के बावजूद अगर किसी मतदाता को कोई समस्या हो तो वह अपने स्थानीय RO/DEO कार्यालय में जा सकता है या हमारे केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकता है.

AAP ने वीडियो शेयर कर लगाया था आरोप

यह भी पढ़ें...

Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल पर बनी जेपीसी से क्यों खफा हो गए मीरवाइज उमर फारूक? जानें बैठक के बाद क्या-क्या बोले

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget