एक्सप्लोरर

'दिल्ली चुनाव में बीजेपी की होगी बंपर जीत', किसने कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी, सीटें भी बताईं

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ा हुआ है. इसी बीच बीजेपी प्रत्याशी श्याम शर्मा ने एक बड़ा दावा किया है.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं. नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. इस चुनावों से पहले हरी नगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी श्याम शर्मा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. 

इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा.

'दिल्ली में बनने जा रही है बीजेपी की सरकार'

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए हरी नगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी श्याम शर्मा ने कहा, "केजरीवाल की पार्टी खत्म होने वाली है. दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी 63 से 65 सीट जीत रही है. मैं कागज पर लिखने के लिए तैयार हूं. आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है और एक से दो सीट अगर किसी के खाते में जाएगी तो कांग्रेस जीत सकती है.

'शराब घोटाला किया है तो सजा भुगतनी होगी'

अरविंद केजरीवाल पर मनी लॉन्ड्रिंग केस पर उन्होंने कहा कि शराब घोटाला किया है तो सजा भुगतनी होगी. एनजीओ से पार्टी बनी थी एनजीओ से खत्म हो जाएगी. श्याम शर्मा ने नामांकन दाखिल कर लिया है. उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है. इसके लिए मैं बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं.

बता दें कि 15 जनवरी को दिल्ली में कई विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया. दिल्ली के बिजवासन विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र सहरावत ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन भरने के बाद उन्होंने कहा कि जो मेरे द्वारा काम किए गए. उन्हें लेकर जनता के बीच जाऊंगा. इस सीट पर कांग्रेस की जीत होगी.

कांग्रेस ने भी किया सरकार बनाने का दावा

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होना है और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीट पर जीत हासिल हुई थी. वहीं 8 सीट बीजेपी के खाते में गई थी. कांग्रेस 2020 के चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी.

हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि इस बार सिर्फ खाता ही नहीं खुलेगा बल्कि इस बार दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी. कांग्रेस 2020 के अलावा 2015 के विधानसभा चुनाव में भी खाता नहीं खोल पाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget