एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के समर्थन में आए शहीदों के परिवार, वीडियो शेयर करके कही बड़ी बात

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को लेकर विवादित बयान दिया था. अब आम आदमी पार्टी की कोशिश प्रवेश वर्मा के बयान को काउंटर करते हुए अपने लिए ज्यादा से ज्यादा समर्थन हासिल करने की है.

दिल्ली चुनाव: प्रचार अभियान के दौरान बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 'आतंकी' बताने वाला विवादित बयान दिया था. अपने नफरत फैलाने वाले बयानों की वजह से प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग ने चार दिन का बैन भी लगाया. लेकिन आम आदमी पार्टी और केजरीवाल इस बयान को काउंटर करने के लिए शहीदों के चार परिवारों के पास पहुंचे हैं. आम आदमी पार्टी द्वारा शहीदों के परिवारों का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें केजरीवाल के कामों की तारीफ हो रही है.

3 मिनट के इस वीडियो में शहीदों के परिवारों ने केजरीवाल को अपना बेटा बताया है. वीडियो में कहा जा रहा है कि जब कोई उन लोगों का ध्यान रखने के लिए आगे नहीं तब केजरीवाल ने ही साथ दिया. एक परिवार ने कहा, ''शहीद के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की सहायता देकर केजरीवाल ने परिवार की स्थिति को सुधारा है. हमारी जो भी चिंताएं थीं, केजरीवाल ने उन सभी का ख्याल रखा है.''

एक और परिवार ने कहा, ''कोई भी और सरकार इस तरह से शहीद के परिवार का ख़याल नहीं रखती है, जैसे आम आदमी पार्टी ने रखा है. केजरीवाल बेहद ही साधारण इंसान हैं और वह बिना किसी स्वार्थ के लोगों की सेवा कर रहे हैं.''

केजरीवाल ने इस वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो को दो घंटे में 27 हजार लोग देख चुके हैं. हाल ही में केजरीवाल ने भी प्रवेश वर्मा को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने निशाने पर लिया था. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को फैसला करना चाहिए कि उनकी मदद करने वाला और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाला इंसान कौन है.

दिल्ली चुनाव: AAP की कांग्रेस को चुनौती, कहा- आपकी सरकारें 30 यूनिट बिजली ही फ्री करके दिखा दें

आम आदमी पार्टी प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग को शिकायत भी कर चुकी है. चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में बीजेपी की कोशिश राष्ट्रवाद के मुद्दे के जरिए केजरीवाल को चुनौती देने की है. हालांकि आम आदमी पार्टी अपने पांच साल के कामों को ही मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है, जबकि 11 फरवरी को नतीजों का एलान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget