एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: शिवसेना को समर्थन नहीं देगी कांग्रेस, विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बना सकते हैं. हालांकि कांग्रेस ने शिवसेना को समर्थन देने से इंकार किया है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शिवसेना के साथ आने से साफ इंकार कर दिया है. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा है कि बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए वह शिवसेना से हाथ नहीं मिलाएंगे. थोराट ने यह भी कहा है कि पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के तैयार है.

थोराट ने कहा कि कांग्रेस की शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार के लिये कोई रणनीति या प्रस्ताव नहीं है. उन्होंने कहा कि 10 निर्दलीय उनके संपर्क में हैं और वे बीजेपी-शिवसेना का हिस्सा न बनकर विपक्ष के साथ आना चाहते हैं.

प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिये गुरुवार को घोषित नतीजों में कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत हासिल की है. यह स्पष्ट है कि बीजेपी अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण समेत कुछ कांग्रेसी नेताओं ने कहा था कि बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिये कांग्रेस को सभी विकल्प तलाशने चाहिए.

महाराष्ट्र: चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची देशमुख और शिंदे भाईयों की जोड़ी

थोराट ने कहा, ''हमारा शिवसेना को समर्थन करने का सवाल ही नहीं उठता. अगर शिवसेना हमसे संपर्क करती है, तो हम अपने केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे और उसका निर्णय अंतिम होगा.'' यह पूछे जाने पर कि अगर शिवसेना ऐसे प्रस्ताव के साथ आती है तो कांग्रेस का रुख क्या होगा, उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले दल को बीजेपी के प्रभाव से बाहर आना होगा.

एनसीपी ने 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था और उसे 54 सीटों पर जीत हासिल हुई.

महाराष्ट्र: धनंजय मुंडे ने समर्थकों को चेताया, कहा- पंकजा के खिलाफ नहीं होगी नारेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget