एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: बीजेपी विरोधी मोर्चे में कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका निभाए- जेएमएम

Lok Sabha Election 2019: जेएमएम के कार्यकारी अध्यत हेमंत सोरेन ने महागठबंधन को वक्त की जरूरत बताया है.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी को चुनौती देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया हुआ है. जेएमएम का मानना है कि बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन वक्त की जरूरत हैं. इतना ही नहीं जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को इस लड़ाई में बड़े भाई की भूमिका निभाने की अपील भी की है.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जेएमएम और कांग्रेस ने पहले के मतभेदों को भुला कर लोकसभा के बाद इसी साल होने जा रहे झारखंड विधानसभा के चुनावों के लिए भी राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के साथ गठजोड़ किया है.

उन्होंने बताया, ''राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद सभी ने मिलकर यह तय किया है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ज्यादा सीट पर लड़ेगी और जेएमएम 2019 के झारखंड विधानसभा चुनावों में अधिक सीटों पर लड़ेगी.''

सोरेन ने कहा कि दोनों चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए गठबंधन सहयोगियों का नेतृत्व लगातार उनके संपर्क में है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही सीटों को लेकर एलान कर दिया जाएगा.

झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता सोरेन ने कहा, ''जेवीएम (पी) और आरजेडी के साथ ही कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन सामाजिक रूप से समावेशी, जन पक्षधर एवं कल्याण आधारित सरकार बनाने के एक समान लक्ष्य पर आधारित है जो वंचित वर्गों के अधिकारों और हितों को प्राथमिकता देगा.''

जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए पूरे विपक्ष को बीजेपी के फर्जी जुमला कार्यक्रमों के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए कि देश अपने संवैधानिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर और हमला नहीं सहे.

उन्होंने कहा, ''मेरा दृढ़ मत है कि सभी क्षेत्रीय दल इन मुद्दों को उचित महत्व देंगे और जैसा कोलकाता की रैली में सभी वरिष्ठ नेताओं ने दोहराया, बीजेपी के खिलाफ एक महागठबंधन समय की मांग है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget