लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 3 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, अबतक 262 सीटों पर उम्मीदवार तय
कांग्रेस ने कल 10वीं और 11वीं लिस्ट जारी की थी. कांग्रेस ने कल पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़, गोवा के साथ दमन और दीव में लोकसभा की 31 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए थे.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने तीन और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इसी के साथ कांग्रेस अबतक 262 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से संजय कपूर, गुजरात के नवसारी से धर्मेश भीमभाई पटेल और गुजरात की ही कच्छ सीट से नरेश माहेश्वरी को चुनावी मैदान में उतरा है. ये कांग्रेस की 12वीं लिस्ट है.
कल आई थीं 10वीं और 11वीं लिस्ट
इससे पहले कांग्रेस ने कल 10वीं और 11वीं लिस्ट जारी की थी. कांग्रेस ने कल पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़, गोवा के साथ दमन और दीव में लोकसभा की 31 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए थे. पार्टी की ओर से दो लिस्ट जारी की गई. पहली लिस्ट में 26 और दूसरी में पांच नाम थे. पश्चिम बंगाल में 25 और महाराष्ट्र में एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में दो, गोवा में दो और दमन और दीव में एक उम्मीदवार घोषित किया गया. है. संजय निरूपम को मुंबई (उत्तर-पश्चिम) से उम्मीदवार बनाया गया है.
BJP ने 39 और उम्मीदवार घोषित किए, इस बार सुल्तानपुर से मेनका और पीलीभीत से वरुण गांधी को टिकट
सपा ने भी घोषित किए तीन और उम्मीदवार
वहीं, यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी अपने तीन और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए. सपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, बाहुबली राजनेता आनंद सेन को फैजाबाद सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा देवेन्द्र यादव को एटा से जबकि हेमराज वर्मा को पीलीभीत सीट से सपा का टिकट मिला है. सपा उत्तर प्रदेश में अब तक 19 प्रत्याशियों और मध्य प्रदेश में एक उम्मीदवार के नाम घोषित कर चुकी है.
यह भी पढ़ें-गरीबी पर कांग्रेस की सर्जिकल स्ट्राइक है 'NYAY योजना'- राहुल गांधी
28 मार्च को कांग्रेस का 'हाथ' थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन करेंगेलोकसभा सीट बदले जाने से नाराज गिरिराज सिंह ने कहा, मेरे स्वाभिमान को धक्का लगा
Trailer: लाल बहादुर शास्त्री की मौत या हत्या? कई गंभीर सवाल उठाती है फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स'
वीडियो देखें-


















