एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा बोले- आजादी और विकास में जिन्ना का भी योगदान

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार पटेल का जिक्र किया. इसी दौरान उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ कर दी.

नई दिल्ली: चुनावी मौसम में एक बार फिर जिन्ना का जिन्न लौट आया है. हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि आजादी और विकास में मोहम्मद अली जिन्ना का भी योगदान रहा है. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के सौसर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते हुए जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार पटेल का जिक्र किया. इसी दौरान उन्होंने जिन्ना की तारीफ कर दी.

उन्होंने कहा, ''सरदार पटेल से लेकर नेहरू तक, महात्मा गांधी से लेकर जिन्ना तक, इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक, भारत की आजादी और विकास में सभी का योगदान है. इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आया.'' कुछ महीने पहले अलीगढ़ यूनिवर्सिटी और अन्य जगहों पर जिन्ना की तस्वीर को लेकर खूब हंगामा हुआ था.

छिंदवाड़ा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. चुनावी रैली में शत्रुघ्न सिन्हा ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि व्यक्ति से बड़ा पार्टी होता है, पार्टी से बड़ा देश होता है, देश से बड़ा कुछ नहीं होता है. उन्होंने नोटबंदी-जीएसटी के मुद्दे पर पर मोदी सरकार को घेरा और कहा कि जैसे ही उन्होंने नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू किया तो वहां बिल्कुल नीम के ऊपर करेला था.

शत्रुघ्न सिन्हा के साथ मंच पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर और मोदी पर प्रहार किया. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा 21 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है. सौसर में आप गवाह हैं. शिवराज सिंह चौहान चिल्ला रहे हैं कि कर्जा माफ नहीं हुआ, कर्जा माफ नहीं हो रहा है. शिवराज चौहान आपने 15 साल झूठ बोला है. मैंने तो वचन दिया है जैसे ही लोकसभा का चुनाव खत्म होता है हर किसान का कर्जा माफ होगा. दो लाख तक का कर्जा माफ होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget