एक्सप्लोरर

वाराणसी से मोदी के खिलाफ लड़ने के सवाल पर बोलीं प्रियंका- जहां से पार्टी कहेगी, वहां से लड़ूंगी

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’बीजेपी कह रही है कि कांग्रेस जीती तो पाकिस्तान में दीवाली मनेगी. प्रियंका ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘’पाकिस्तान बिरयानी खाने वही तो गए थे.’’

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में अयोध्या दौरे पर गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि कांग्रेस जहां कहीं से भी कहेगी मैं वहां से लड़ने को तैयार हूं. जब प्रियंका गांधी से पूछा गया कि क्या आप वाराणसी से लड़ेंगी? तो उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से ही लडूंगी. बता दें कि वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ेंगे. वह वर्तमान में भी यहीं से सांसद हैं.

पाकिस्तान बिरयानी खाने गए थे पीएम मोदी?- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’मैंने रामलला के दर्शन इसलिए नहीं किए क्योंकि ये मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है.’’ आज अयोध्या के सनबीम स्कूल में लगभग एक हजार छात्रों से क़रीब एक घंटे की बातचीत में प्रियंका गांधी से कई सवाल पूछे हैं. इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’हमारा परिवरा कभी राजा-महाराजा नहीं रहा. हमारे परिवार ने ही राजा महाराजाओं को भगाया था. मेरे परिवार ने राजा महाराजों के खिलाफ काम किया है.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘’बीजेपी कह रही है कि कांग्रेस जीती तो पाकिस्तान में दीवाली मनेगी. प्रियंका ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘’पाकिस्तान बिरयानी खाने वही तो गए थे.’’

एक सवाल के जवाब में कि क्या आपको खाना बनाना आता है? प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’मैं इंडियन और इटालियन दोनों तरह का बहुत अच्छा खाना बनाती हूं.  कुछ मैंने अपनी नानी इंदिरा गांधी से और कुछ मां सोनिया गांधी से सीखा है. मैं 15 साल की उम्र से खाना बना रही हूं.’’

अपने संसदीय क्षेत्र के एक भी गांव में नहीं जा सके मोदी- प्रियंका

वहीं, आदिलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "मोदी ने पांच सालों में सिर्फ झूठ बोला है. नौजवान बेरोजगार घूम रहा है. उन्हें नौजवारों की फिक्र नहीं है. प्रधानमंत्री के पास गरीबों के लिए समय नहीं है. बीजेपी सरकार, जनविरोधी, किसान विरोधी है. इस सरकार में जनता की सुनवाई नहीं हो रही है." उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री देश-विदेश तो खूब घूमे हैं, लेकिन आज तक वह अपने संसदीय क्षेत्र के एक भी गांव में नहीं जा सके हैं. उन्होंने कभी किसी गरीब को गले तक नहीं लगाया है."

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान लाशें गिनने में लगा हुआ है और विपक्षी सबूत मांग रहे हैं- पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2019: ये हैं बीजेपी, कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी, यहां जानें कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव

बिहार: NDA ने 39 तो महागठबंधन ने 31 उम्मीदवारों की घोषणा की, एक क्लिक में पढ़ें सभी के नाम और क्षेत्र

देखिए नरेंद्र मोदी के 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी' बनने की कहानी | ऑपरेशन 'लालचौक'

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget