एक्सप्लोरर

LokSabha Election: प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, शिवसेना में शामिल हो सकती हैं

प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. कहा जा रहा है कि प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल हो सकती हैं.

नई दिल्लीः कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. प्रियंका चतुर्वेदी ने 17 अप्रैल को ही अपनी पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर की थी. प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा था कि गुंडों को कांग्रेस पार्टी में तरजीह दी जाती है. दरअसल पिछले दिनों मथुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ स्थानीय नेताओं ने प्रियंका चतुर्वेदी के साथ बदसलूकी की थी. उस वक्त उन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. लेकिन चुनाव से ठीक पहले उन सभी नेताओं को पार्टी में वापस लिए गया जिसके बाद प्रियंका चतुर्वेदी पार्टी से नाराज चल रही थीं.

प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल हो सकती हैं.

प्रियंका चतुर्वेदी ने 17 अप्रैल को इसको ट्वीट किया था 'गहरा दुःख पहुंचा है कि गुंडों को कांग्रेस पार्टी में उनसे ज्यादा तरजीह दी जाती है जिन्होंने अपना पसीना और खून पार्टी के लिए बहाया. पार्टी के लिए जिन्होंने ईंट-पत्थर और गालियों तक का सामना किया, लेकिन फिर भी जिन लोगों ने मुझे पार्टी के भीतर धमकी दी उनपर कार्रवाई नहीं की गई यह दुर्भाग्यपूर्ण है'

उन्होंने अपनी नाराजगी से बड़े नेताओं को अवगत भी करवा दिया था. प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देकर अपने ट्विटर हैंडल में भी बदलाव कर लिया है. अब उनके परिचय में ब्लॉगर लिखा है, और कांग्रेस की कम्युनिकेशन्स टीम वाला परिचय हट गया है.

LokSabha Election: प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, शिवसेना में शामिल हो सकती हैं

इसके बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक चिट्ठी ट्वीट की है. इसमें उन्होंने कहा है कि...

'पिछले दिनों में देश में सभी तरफ से जो प्यार और समर्थन मुझे मिला है उसे पाकर मैं अभिभूत और कृतज्ञ हूं, मैं अपने आप को इतना समर्थन पाकर धन्य मानती हूं. मैं उन सभी को धन्यवाद करती हूं जो इस यात्रा के सहयोगी बने. '

UP: एक मंच पर आएंगे पुराने दुश्मन, मायावती आज मुलायम के लिए मांगेंगी वोट अखिलेश को PM बनाने के शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर गिरिराज सिंह बोले- 2024 तक नहीं है पीएम पद के लिए जगह राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के चलते सतपाल सत्ती पर EC सख्त, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाई रोक चुनाव आयोग ने लॉन्च किया 'वोटर टर्नआउट' एप, ये होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget