एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया, EC से कार्रवाई की मांग की

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से कहा कि शाह ने पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर में वोट मांगते हुए खुलकर बालाकोट एयर स्ट्राइक, पुलवामा हमला और सशस्त्र बलों के मुद्दे को उठाया.

नई दिल्लीः कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मतदान करने के बाद ‘रोड शो’ निकाला और राजनीतिक बयान दिया जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. विपक्षी पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग से मांग की कि प्रधानमंत्री के प्रचार अभियान पर 2-3 दिन की पाबंदी लगाई जाए. इसके अलावा कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से उन पर 72 घंटे की पाबंदी लगाने की मांग की.

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से कहा कि शाह ने पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर में वोट मांगते हुए खुलकर बालाकोट एयर स्ट्राइक, पुलवामा हमला और सशस्त्र बलों के मुद्दे को उठाया. प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक मनु सिंघवी, जयराम रमेश और के राजू शामिल थे. मोदी ने अहमदाबाद में मतदान करने के बाद मतदान केंद्र से कुछ दूर पैदल चलकर मीडियाकर्मियों से संक्षिप्त बातचीत की.

अभिषेक मनु सिंघवी ने आयोग कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री उच्च पद पर हैं. बड़ा पद, बड़ी जिम्मेदारी. हमने चुनाव आयोग को बताया कि जिम्मेदारी का ध्यान रखने के बजाय प्रधानमंत्री बार बार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अनुमान सही रहा क्योंकि आज मतदान के बाद प्रधानमंत्री ने लंबा रोडशो निकाला, भाषण दिये और मतदान के तत्काल बाद राजनीतिक बयान दिये.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि आदर्श आचार संहिता का इतना स्पष्ट उल्लंघन कभी नहीं हुआ.

सिंघवी ने कहा कि चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री के खिलाफ पहले की गयी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की है, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कार्रवाई हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘दोहरे मानदंड नहीं हो सकते क्योंकि सभी के लिए कानून समान हैं.’’

बीजेपी ने गुरदासपुर से सनी देओल को दिया टिकट, चंडीगढ़ से किरण खेर उम्मीदवार

VIP Candidate: एक बार फिर मैनपुरी से मैदान में मुलायम, जानिए एक पहलवान के सियासी योद्धा बनने की कहानी प्रधानमंत्री पद की नीलामी होती तो ममता बनर्जी लूटे गए पैसों से इसे खरीद लेतीं- पीएम मोदी अवमानना मामले में राहुल गांधी को SC का नोटिस, 30 अप्रैल को राफेल पुनर्विचार याचिका के साथ सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget