एक्सप्लोरर

Maharashtra Elections 2024: हरियाणा में हार से कांग्रेस ने ली सीख? चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही महाराष्ट्र में उतारे 'स्पेशल 11'

Maharashtra Elections 2024: कांग्रेस ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 11 बड़े नेताओं को डिविजनल सुपरवाइजर नियुक्त किया, जिसमें अशोक गहलोत, सचिन पायलट और भूपेश बघेल के नाम भी हैं.

Maharashtra Elections 2024: हरियाणा में करारी हार के बाद कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनावों को लेकर कमर कस ली है. कांग्रेस नेतृत्व ने हरियाणा की हार का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र के लिए 11 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. दरअसल, चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की थी. 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी ने राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कर्नाटक के मंत्री जी परमेश्वर को मुंबई और कोंकण क्षेत्र के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है, जबकि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जालंधर से लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री उमंग सिंघा विदर्भ क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे.

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और तेलंगाना के नेता उत्तम कुमार रेड्डी मराठवाड़ा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे. झारखंड के लिए वरिष्ठ नेता तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी और भट्टी विक्रमार्क मल्लू को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नामित किया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे को महाराष्ट्र के लिए सीनियर इलेक्शन कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है. 

ताजा नियुक्तियां कांग्रेस आलाकमान ने महाराष्ट्र के नेताओं के साथ बैठक के बाद की हैं, जो कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर रखा गया था. इस बड़ी बैठक में राहुल गांधी, राज्य पार्टी प्रमुख नाना पटोले, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और सुशील कुमार शिंदे के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट भी थे. 

दरअस, चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार (15 अक्टूबर) को ही महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया. महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव होगा, जबकि झारखंड में दो फेज में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग किए जाएंगे. कांग्रेस झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है. महाराष्ट्र में यह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के साथ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का घटक दल है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: झारखंड में 69 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP! जानें सीट शेयरिंग फॉर्मूले में नीतीश-चिराग-आजसू को दीं कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget