एक्सप्लोरर

Manipur Election 2022: कांग्रेस ने डॉ. केएच रतनकुमार सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

Manipur Assembly Election 2022:मणिपुर विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने डॉ. केएच. रतनकुमार सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है.

Manipur Election Latest News: मणिपुर में दलबदल का खेल नया नहीं है, ऐसे में कोई नेता नाराज न हो इसका कांग्रेस खास खयाल रख रही है. पार्टी को मणिपुर ईकाई के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे के जरिए हैरान करने वाले डॉ. केएच रतनकुमार सिंह को पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. 

कांग्रेस ने डॉ. केएच. रतनकुमार सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. के सी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी के मुताबिक तत्काल प्रभाव से उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पद छोड़ दिया था, लेकिन पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया था. इससे पहले कांग्रेस की स्टेट यूनिट के एक और उपाध्यक्ष चल्टोनलियन एमो ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. प्रदेश में नेतृत्व की कमी से जूझ रही कांग्रेस ऐसी स्थिति में कोई और जोखिम बर्दाश्त करने के मूड में नहीं थी. 

पिछले चुनाव में 60 सीटों वाली विधानसभा के कांग्रेस के चुने गए 28 में से 16 नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. मणिपुर में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होना है. यहां 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग होनी है.

कांग्रेस हाल के महीनों में अपने कई विधायकों के सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ने जैसी समस्याओं से घिरी हुई है. कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम सहित कांग्रेस के पांच विधायक पिछले साल अगस्त में बीजेपी में शामिल हुए थे.

बीजेपी की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष सी. चिदानंद ने बताया कि उनकी पार्टी का उद्देश्य ‘‘60 सदस्यीय सदन में 40 से ज्यादा सीटें जीतना है.’’गठबंधन के भीतर दरार का संकेत देते हुए, चिदानंद ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया ‘‘राज्य के पर्वतीय क्षेत्र (नगा जनजातियों के प्रभुत्व) में, मुख्य मुकाबला बीजेपी और नगा पीपुल्स फ्रंट (बीजेपी के वर्तमान गठबंधन सहयोगी) के बीच होगा.’’

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: दिनकर की कविता से सीएम योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, जानें क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget