एक्सप्लोरर

UP Elections 2022: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले CM योगी की अपील, दंगा मुक्त प्रदेश की विकास यात्रा के लिए अवश्य करें मतदान

UP POlls: यूपी में 7 चरणों में चुनाव होना है. दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा.

UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के लिए राज्य के 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग होने जा रही है. इसके साथ ही, गोवा और उत्तराखंड विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगा मुक्त प्रदेश की विकास यात्रा को बनाए रखने के लिए सभी से वोटिंग की अपील की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के दूसरे चरण के सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक अभिनंदन! मतदान अधिकार एवं कर्तव्य के साथ ही 'राष्ट्रधर्म' भी है. 'दंगा मुक्त एवं भय मुक्त नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा को अनवरत जारी रखने हेतु मतदान अवश्य करें.

अगले ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलवामा हमले के वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान हुए माँ भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि! आप सबका बलिदान समाज पर ऋण है. आप सभी का त्याग आतंकवाद के विरुद्ध हम सभी को एकजुट करता है. जय हिंद!

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होना है. दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. दूसरे चरण में होने वाले 55 सीटों में से बीजेपी ने 2017 में 38 सीटें जीती थीं जबकि सपा को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं. सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था. सपा की जीती हुई 15 सीटों में 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए थे.

दूसरे चरण में उतरे प्रमुख चेहरों में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी शामिल हैं, जो बीजेपी छोड़कर सपा में चले गए थे. आजम खान को उनके गढ़ रामपुर सीट से मैदान में उतारा गया है जबकि सैनी नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार सीट से मैदान में उतारा गया है.

ये भी पढ़ें: Elections 2022: यूपी चुनाव के राउंड 2 की वोटिंग आज, आजम खान समेत इन दिग्गजों की साख दांव पर, गोवा-उत्तराखंड में भी पड़ेंगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget