एक्सप्लोरर

Elections 2022: यूपी चुनाव के राउंड 2 की वोटिंग आज, आजम खान समेत इन दिग्गजों की साख दांव पर, गोवा-उत्तराखंड में भी मतदान

Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों के अलावा गोवा-उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर आज यानी सोमवार को मतदान हो रहा है.

Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के दूसरे चरण की 55 सीटों के अलावा गोवा-उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर आज यानी सोमवार को मतदान हो रहा है. इस चरण में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान की किस्मत का फैसला होगा. सबसे पहले आपको यूपी का हाल बताते हैं.

यूपी की किन-किन सीटों पर मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों में वोटिंग होगी. यूपी में 7 चरणों में चुनाव होना है. दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा.

क्या है वोटिंग का समय

उत्तर प्रदेश में सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा.

2017 यूपी चुनाव में क्या थी स्थिति

दूसरे चरण में होने वाले 55 सीटों में से बीजेपी ने 2017 में 38 सीटें जीती थीं जबकि सपा को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं. सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था. सपा की जीती हुई 15 सीटों में 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए थे.

किन दिग्गजों की परीक्षा

दूसरे चरण में उतरे प्रमुख चेहरों में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी शामिल हैं, जो बीजेपी छोड़कर सपा में चले गए थे. आजम खान को उनके गढ़ रामपुर सीट से मैदान में उतारा गया है जबकि सैनी नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार सीट से मैदान में उतारा गया है.

उत्तराखंड का है ऐसा हाल

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान होगा. निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान कराने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं.

कब से कब तक होगा मतदान

उत्तराखंड में मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा. मतदान के लिए 11,697 केंद्र बनाए गए हैं.

कौन से दिग्गज हैं मैदान में

इन चुनावों में जिन अहम उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत और रेखा आर्य के अलावा बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक शामिल हैं. कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह शामिल हैं.

2017 के चुनाव में क्या थी स्थिति

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 57, कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे.

गोवा का कैसा है हाल

गोवा विधानसभा की सभी 40 सीटों के लिए एक ही चरण में आज वोटिंग होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं. इन सीटों के लिए 301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

कौन-कौन सी पार्टियां मैदान में

इस बार गोवा में बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां आम आदमी पार्टी (आप), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और अन्य छोटे दल राज्य के चुनाव में अपनी छाप छोड़ने की होड़ में हैं.

किन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

गोवा में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (भाजपा), विपक्ष के नेता दिगंबर कामत (कांग्रेस), पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ (टीएमसी), रवि नाइक (भाजपा), लक्ष्मीकांत पारसेकर (निर्दलीय), पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई (जीएफपी) सुदीन धवलीकर (एमजीपी), पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर और आप का मुख्यमंत्री चेहरा अमित पालेकर शामिल हैं. शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) अपने दम पर चुनाव लड़ रही है.

ये भी पढ़ें- Election 2022: EVM में वोटिंग करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, इस तरह चेक करें कि आपका वोट सही जगह गया है या नहीं?

ये भी पढ़ें- Election 2022: अब वोटिंग के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, इस तरह घर बैठे डाल सकते हैं अपना वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget