एक्सप्लोरर

मनीष सिसोदिया ही नहीं कांटे की टक्कर में बाजी मारने में कामयाब रहे AAP के ये दिग्गज नेता

दिल्ली चुनाव: आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनाव में 54 फीसदी वोट मिले हैं. लेकिन दिल्ली सरकार के तीन मंत्री बेहद की कांटे की टक्कर में चुनाव जीतकर दोबारा से विधायक बने.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली में आम आदमी पार्टी 70 में से 62 सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाने के लिए तैयार है. लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की पार्टी ने बंपर जीत दर्ज की है. हालांकि बंपर जीत के बावजूद केजरीवाल सरकार के दिग्गज चेहरों मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत को कांटे की टक्कर का सामना करना पड़ा. दिल्ली की 13 सीटें ऐसी रहीं जहां जीत का अंतर 7 हजार वोट से कम का रहा.

दिल्ली की 9 सीटें ऐसी रहीं जहां जीत का अंतर पांच हजार वोट से कम का था. जबकि चार सीटों पर जीत का अंतर 5 हजार से 7 हजार वोट के बीच रहा. आम आदमी पार्टी के बिजवासन से उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह 753 वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. आम आदमी पार्टी के लक्ष्मीनगर से विधायक नितिन त्यागी को सबसे कम 880 वोट से हार का सामना करना पड़ा. कांटे की टक्कर में बीजेपी के अभय वर्मा ने उन्हें मात दी. आदर्श नगर से भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार भाटिया को 1,589 वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे.

केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया को भी इस बार चुनाव जीतने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा. अंत तक फंसे हुए मुकाबले में मनीष सिसोदिया करीब तीन हजार वोट से पटपड़गंज से तीसरी बार विधायक चुने गए. मनीष सिसोदिया को बीजेपी उम्मीदवार रवि नेगी से कड़ी चुनौती मिली.

नजफगढ़ सीट से किस्मत आजमा रहे केजरीवाल सरकार के एक और मंत्री कैलाश गहलोत के लिए भी दोबारा विधायक बनने की राह आसान नहीं रही. गहलोत ने 6,231 वोट से जीत दर्ज की है. लेकिन नजफगढ़ सीट पर मुकाबला इतना कड़ा था कि आखिरी राउंड तक सीट आम आदमी पार्टी के हाथ से निकल सकती थी.

शकूर बस्ती से दिल्ली सरकार के एक और मंत्री सत्येंद्र जैन तीसरी बार विधायक चुने जाने में कामयाब रहे. शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन ने 7,592 वोट से जीत दर्ज की. सत्येंद्र जैन के कद को देखते हुए साफ हो जाता है कि उन्हें कितनी कड़ी चुनौती का सामना करके यह जीत मिली है.

कालकाजी से आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी जीत दर्ज करने में कामयाब रही हैं. आतिशी ने 11 हजार वोट से जीत दर्ज की है. लेकिन कई राउंड तक बीजेपी उम्मीदवार और आतिशी के बीच अंतर सिर्फ 100 या 200 वोट के बीच ही रहा.

16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे केजरीवाल, रामलीला मैदान में होगा समारोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget