एक्सप्लोरर

अमित शाह बोले- BJP विधायक भीमा की हत्या में आ रही राजनीतिक षडयंत्र की बू, CBI जांच हो

अमित शाह ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले सीबीआई को राज्य में जांच करने से रोका है.

रायपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की मृत्यु सामान्य घटना नहीं है. इसमें राजनीतिक षडयंत्र की बू आ रही है. अमित शाह ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान इस महीने की नौ तारीख को दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में मृत बीजेपी विधायक भीमा मंडावी को श्रध्दांजलि दी. शाह ने कहा कि यह सामान्य घटना नहीं बल्कि इसमें राजनीतिक षडयंत्र की बू आ रही है. अमित शाह ने इस घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.

मंडावी पर हमले की सीबीआई जांच हो- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. मंडावी की पत्नी ने भी इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. बीजेपी अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि यदि इस मामले में कुछ छुपाना नहीं है, तब मंडावी पर हमले की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए. इस मामले की निष्पक्ष जांच हो. राज्य के दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी गांव के करीब बीते मंगलवार को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर बीजेपी विधायक मंडावी के वाहन को उड़ा दिया था. इस घटना में मंडावी और तीन पुलिस कर्मियों की मृत्यु हो गई.

इस दौरान शाह ने बघेल को घेरा और कहा कि जिनको कुछ छुपाना नहीं होता है तब वह सीबीआई से नहीं डरता है. भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले सीबीआई को राज्य में जांच करने से रोका है. जबकि यहां 15 साल तक रमन सिंह की सरकार ने कभी ऐसा नहीं किया था. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि वह लगातार देश का दौरा कर रहे हैं और देश की जनता मोदी-मोदी के नारे लगा रही है. देश की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए तय कर लिया है.

इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और सौभाग्य बिजली योजना जैसे अनेक योजनाओं को जनता के सामने रखा. अमित शाह ने कहा कि देश में विकास के नारों से विकास नहीं होता है. जब गरीबों कि लिए दिल में दर्द होता है तब विकास होता है. यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार ने वनवासियों को चरण पादुका दी. गरीबों को सस्ता अनाज दिया और उनके लिए कई अन्य काम किए.

शाह ने कहा कि 10 साल में केंद्र में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार रही. उस दौरान देश में आंतक की घटनाएं हो जाती थी, आंतकवादी जवानों का सर काट लेते थे, तब कोई जवाब नहीं दिया जाता था. लेकिन अब जब देश में पुलवामा में जवानों पर हमला हुआ तब वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के अड्डों को तबाह कर दिया.

इस घटना में देश में खुशियां छा गई लेकिन पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में मातम छा गया. वहीं राहुल गांधी के गुरू सैम पित्रोदा कहते है कि उनसे बात करनी चाहिए. लेकिन आतंकवादियों की गोली का जवाब गोला से दिया जाएगा. ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा. देश की सुरक्षा वोट बैंक से बड़ी नहीं हो सकती है.

राहुल गांधी जवाब दें कि वह उमर अब्दुल्ला के बयान से सहमत है या नहीं- शाह

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर में भी प्रधानमंत्री होने की बात कही है. यह कश्मीर को देश से अलग करना चाह रहे हैं और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुप हैं. राहुल गांधी जवाब दें कि वह उमर अब्दुल्ला के इस बयान से सहमत है या नहीं. उन्होंने कहा कि जब तब देश में भारतीय जनता पार्टी का एक भी कार्यकर्ता जीवित है कश्मीर को भारत से अलग नहीं होने दिया जाएगा.

शाह ने राज्य की कांग्रेस की सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि राज्य में आयुष्मान भारत योजना बंद कर गरीबों को परेशान किया जा रहा है. यहां तबादला उद्योग शुरू हो गया है. वहीं भूपेश बघेल सरकार ने टैक्स लगाकर सीमेंट का दाम बढ़ा दिया गया है. बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई थी, वह अभी तक नहीं मिला है.

राजनांदगांव में 18 अप्रैल को मतदान होगा

बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने नक्सलियों के साथ मिलकर आगे राजनीति करने का फैसला किया है. यही कारण है कि जब से राज्य में नई सरकार आई है नक्सलवाद फिर से सर उठाने लगा है. शाह ने इस चुनावी सभा में बीजेपी के प्रत्याशी संतोष पांडेय को वोट देकर जिताने की अपील की जिससे देश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन सके. राज्य के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने संतोष पांडेय को चुनाव मैदान में उतारा है. जिनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक भोलाराम साहू से है. राजनांदगांव सीट के लिए 18 अप्रैल को मतदान होगा.

कांग्रेस के वादे पर राजनाथ सिंह का निशाना, कहा- राजद्रोह कानून को और अधिक सख्त बनाएंगे

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget