एक्सप्लोरर

दंतेवाड़ा हमले में बड़ा खुलासा, सुरक्षा वापस भेजने के बाद प्रचार पर निकले थे विधायक मंडावी

सुरक्षा के बिना भीमा मंडावी के प्रचार पर निकलने की खबर पाकर बचेली थाने के प्रभारी ने उन्हें आगाह भी किया कि आगे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल नहीं है. आईईडी के जरिए किए गए धमाके में विधायक की मौत हो गई.

रायपुर: दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले को लेकर पुलिस ने एक नया खुलासा किया है. पुलिस महानिदेशक DM अवस्थी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए घटना की विस्तृत जानकारी दी है. पुलिस की मानें तो दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी को सुबह 9 बजे से ही 50 डीआरजी के जवानों की सुरक्षा दी गई थी. इस सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीमा मंडावी ने दंतेवाड़ा के नेतापुर, तन्नेनार, मेटापाल जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में प्रचार किया. जिसके बाद भीमा मंडावी दोपहर 1 बजे वापस दंतेवाड़ा बीजेपी कार्यालय पहुंचे और प्रचार कार्य खत्म होने की बात कहते हुए उन्होंने सुरक्षा वापिस भेज दी.

इसके कुछ देर बाद भीमा मंडावी अपनी तीन गाड़ियों में वापिस किरंदुल की ओर निकल गए. इस दौरान उनके साथ उनके कुछ सुरक्षा गार्ड ही मौजूद थे. सुरक्षा के बिना भीमा मंडावी के प्रचार पर निकलने की खबर पाकर बचेली थाने के प्रभारी ने उन्हें आगाह भी किया कि आगे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल नहीं है. इसके बावजूद भीमा मंडावी उस रास्ते पर आगे गए जिसके बाद नक्सलियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया. हालांकि पुलिस के इस खुलासे से पहले बीजेपी नेता भीमा मंडावी को कम सुरक्षा दिए जाने का आरोप राज्य सरकार और प्रशासन पर लगा रहे थे.

नक्सली हमले में BJP विधायक की मौत, तीन जवान भी शहीद छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा जिले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों मे हमला किया. आईईडी के जरिए किए गए धमाके में विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई. इसी के साथ ही तीन पीएसओ भी शहीद हुए हैं. दंतेवाड़ा में पहले चरण में वोटिंग होनी है जो 11 अप्रैल यानी परसों होगी. दंतेवाड़ा बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है.

मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक विधायक की सुरक्षा में लगी एस्कॉर्ट की गाड़ी को निशाना बनाया गया. जवान इसी गाड़ी में बैठे हुए थे. सीआरपीएफ के अतिरिक्त बल को भी घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है. हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आपात बैठक बुलाई है.

कांग्रेस की बोली और गोली का असर दिखने लगा है- रमन सिंह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में बीजेपी विधायक भीमा मांडवी, उनके ड्राइवर की मौत हो गई और तीन पीएसओ शहीद हो गए हैं. मैं केंद्रीय मंत्रियों के संपर्क में हूं और प्रधानमंत्री से मैंने बात की है. मैं दंतेवाड़ा जाऊंगा और मृतकों के परिजनों से मिलूंगा. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस की बोली और गोली का असर दिखने लगा है.

नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ से सटे जिलों में ओडिशा पुलिस ने जारी किया अलर्ट

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget