एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: BJP कार्यकर्ता की हत्या पर CM बघेल पर BJP का हमला, गौरव भाटिया बोले- 'कानून-व्यवस्था ध्वस्त'

Chhattisgarh Elections 2023 News: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या का मामला उठाया और सीएम बघेल से जवाब मांगा.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के बीच बीजेपी (BJP) के एक कार्यकर्ता की हत्या पर सियासत गरमा गई है. बीजेपी कांग्रेस पर टूट पड़ी है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने कांग्रेस सरकार पर नक्सलियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को भारतीय राजनीति के 'गजनी' तक करार दे दिया और कहा कि सीएम भूपेश बघेल 24 घंटे के अंदर सवालों के जवाब दें. अगर जवाब नहीं आया तो माना जाएगा सभी आरोप सही हैं.

दरअसल शनिवार को बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ता बिरझू तारम की हत्या को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए.  सीएम भूपेश बघेल पर पीएससी घोटाले में जांच से पीछे हटने का आरोप लगाया.

सीएम को याद दिलाने लाया हूं मैनिफेस्टो- भाटिया
गौरव भाटिया ने पीसीसी घोटाले पर कहा कि कांग्रेस नेताओं के बच्चों की योग्यता नहीं बल्कि सीएम भूपेश बघेल के उतने कितने करीब हैं यह मायने रखता है. सबूत को नष्ट किया जा रहा है. भाटिया ने कहा, ''सीएम बघेल भारतीय राजनीति के गजनी हो गए हैं, उनकी याददाश्त चली गई है. उनको याद दिलाने के लिए मैं उनके मैनिफेस्टो लेकर आया हूं. आपने शराबबंदी नहीं की, कर्मचारियों को नियमित नहीं किया, फूड पार्क नहीं बनाया.''

राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त- भाटिया
मोहला मानपुर में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर सवाल उठाते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार कपटी है. कानून-व्यवस्था ध्वस्त है. भूपेश बघेल मस्त हैं. लूट, खसोट और परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं. राजनीति में प्रतिद्वंदी होते है शत्रु नहीं होते है. विरोध करें ये ठीक है लेकिन हत्या हो जाए और सीएम के मुंह से एक शब्द न फूटे तो ये चिंता का विषय है. कानून-व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है. इंसान की जान की अहमियत होनी चाहिए. ये सुनिश्चित करने का दायित्व भूपेश बघेल का है.

गौरव भाटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान पूरे विश्व में यहां की संस्कृति से है. एक भाई हमारा मारा गया वो जनजातीय समाज का है. ऐसे सीएम का बने रहना शर्मनाक है. संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है और धर्मांतरण किया जा रहा है. 

नक्सलियों को दिया जा रहा संरक्षण- गौरव भाटिया
गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर नक्सलियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता जनजातीय समुदाय के सामने कवच बन कर खड़े हो जाते है. लेकिन आपकी लचर व्यवस्था की वजह से उनको टारगेट किया जाता है. ये बेहद चिंताजनक है कि टारगेट कीलिंग की जाती है. जहां पर धर्मांतरण करने वाले लोग पहुंच जाते हैं अगर वहां पर बीजेपी का कार्यकर्ता जाना चाहे उसे मार दिया जाता है. क्या ये भूपेश बघेल की स्वीकृति के बिना हो सकता है?

ये भी पढ़ें- Kanker News: कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो को किया ढेर, हथियार बरामद-विस्फोटक बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget