एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: 40.78 लाख वोटर, 20 सीटों पर 223 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, छत्तीसगढ़ के पहले चरण की वोटिंग से जुड़ी हर जानकारी

Chhattisgarh Election 2023: पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में आने वाली 20 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होना है. इनमें से अधिकतर जिले नक्सल प्रभावित हैं और सभी आदिवासी बहुल इलाके हैं.

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार (07 नवंबर) को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान है. पहले चरण में 20 सीटों के लिए लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसके बाद दूसरे चरण में 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा. आज 10 सीटों पर सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग, तो 10 सीटों पर सुबह 8 से 5 बजे तक मतदान होगा.

बता दें कि सुरक्षा के लिहाज से चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराने का फैसला किया था. इस बार का विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास है. कांग्रेस जहां लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का दावा कर रही है तो बीजेपी ने कांग्रेस को मात देने के लिए अपने कई सांसदों को मैदान में उतारा है. पहले चरण की वोटिंग और भी कई मायनों में खास है, आइए जानते हैं इससे जुड़ी हर बात.

पहला फेज अहम क्यों?

पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में आने वाली 20 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होना है. इनमें से अधिकतर जिले नक्सल प्रभावित हैं और सभी आदिवासी बहुल इलाके हैं. इन 20 सीटों में से 12 एसटी के लिए रिजर्व है. 2018 में हुए चुनाव में इन 9 जिलों का ओवरऑल वोटिंग पर्सेंटेज 77.23% रहा था. यही नहीं पहले चरण के मतदान में ही मौजूदा सीएम भूपेश बघेल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम रमन सिंह की भाग्य का फैसला भी आज ही ईवीएम में कैद हो जाएगा. पहले चरण के तहत जिन एरिया में वोटिंग है उसकी सीमा करीब 5 राज्यों से लगती है.

चुनाव से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर

आज वोटिंग के लिए 5,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 40.78 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें पुरुष वोटर की संख्या 19.93 लाख, तो महिला वोटर की संख्या 20.84 लाख है. 69 वोटर थर्ड जेंडर हैं.

किस पार्टी के कितने प्रत्याशी

पहले चरण के मतदान के लिए बीजेपी के 20, कांग्रेस के 20, आम आदमी पार्टी के 10, बीएसपी के 15 और जेसीसी (जे) के 15 उम्मीदवार मैदान में हैं. सबसे ज्यादा उम्मीदवार की बात करें तो राजनांदगांव सीट से 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, चित्रकोट और दंतेवाड़ा में सबसे कम 7-7 उम्मीदवार मैदान में हैं. कुल 223 प्रत्याशियों में महिला उम्मीदवार 25 हैं. 

किन-किन जिलों में कितनी सीट पर वोटिंग

जिला                      सीटें

कबीरधाम                2

राजनांदगांव              6

कांकेर                     3

कोंडागांव                 2

नारायणपुर               1

बस्तर                      3

दंतेवाड़ा                  1

बीजापुर                  1

सुकमा                    1

 

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव रिजल्ट: BJP और कांग्रेस के साथ शिंदे, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, अजित पवार गुट को मिली कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget