एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: BJP से गठबंधन के बाद बोले उद्धव ठाकरे बोले- सीएम शिवसेना का ही होगा

BJP Shiv Sena Alliance: बीजेपी और शिवसेना 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए इस वर्ष होने वाले चुनाव में बराबर-बराबर सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.

मुंबई: शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन के एलान के अगले दिन ही उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा. गठबंधन के एलान के बाद पहली बार पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि हमारा जो सपना था कि राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री हो, वो पूरा होकर रहेगा. ठाकरे के इस बयान पर बीजेपी को कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

बता दें कि सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों पार्टियों ने सीटों की संख्या का एलान किया. इसके तहत राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों में से शिवसेना 23 और बीजेपी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ यह भी घोषणा की गई कि दोनों पार्टियां विधानसभा चुनाव में बराबर-बराबर सीटों पर लड़ेगी.

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने बीजेपी से गठबंधन के फैसले पर कहा, ''देश में जो राजनीतिक माहौल है उसमें सभी पार्टियां किसी ना किसी के साथ होकर चुनाव के मैदान में उतरी है. ऐसे में अलग रहकर राजनीति करना सही नहीं होगा.'' उन्होंने कहा, ''हमारी ताक़त कुछ कम नहीं हम अकेले भी जाते तो जीत हमारी ही होती. लेकिन एक शब्द का मैंने कल इस्तेमाल किया था वो है कि अगर अविचारी लोग एक हो सकते है तो समविचारी लोग क्यों नहीं एक हो सकते.''

उद्धव ठाकरे का बयान ऐसे समय में आया है जब सोमवार को गठबंधन का एलान करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा था, ''पिछले विधानसभा चुनावों में कुछ कारणों की वजह से हम एक नहीं हो पाए. लेकिन पिछले 5 सालों से हम केंद्र की सरकार एक होकर चला रहे हैं. हमने अगले सारे चुनाव एक होकर लड़ने का निर्णय लिया है. हम एक दूसरे को साथ लेकर, एक दूसरे के साथ विचार विमर्श कर आगे बढ़ेंगे.'' बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बयान नहीं दिया है.

दोनों दलों के गठबंधन की घोषणा से पहले शिवसेना मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कई बार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कड़ी आलोचना की गई थी. पिछले साल एक जनसभा में ठाकरे ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

शिवसेना से गठबंधन के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी पर कसा तंज, पूछा- यह महामिलावट या महाभय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget