एक्सप्लोरर

अमित शाह और उद्धव ठाकरे आज बीजेपी-शिवसेना गठबंधन का एलान करेंगे, सीटों पर बनी बात

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने आज कहा है कि सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन आगामी आम चुनावों में सीटों की संख्या पर समझौते को लेकर अपना ऐलान सोमवार रात तक कर देगा.

नई दिल्ली: तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना आज गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर सकती है. शाम 6.30 बजे मुंबई में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं.

गठबंधन की शर्तों के मुताबिक, महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 25 पर बीजेपी और 23 पर शिवसेना लड़ेगी. वहीं विधानसभा चुनाव में 50-50 प्रतिशत सीटों पर दोनों पार्टियां चुनाव लड़ेगी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 24 और शिवसेना 20 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. इस चुनाव में बीजेपी ने 23 और शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा है कि सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन आगामी आम चुनावों में सीटों की संख्या पर समझौते को लेकर अपना ऐलान सोमवार रात तक कर देगा. एक अन्य शिवसेना नेता ने बताया कि अमित शाह का सोमवार को उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री पहुंच कर इस समझौते पर अपनी मुहर लगाने का कार्यकम है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पिछले सप्ताह ठाकरे से मुंबई में मुलाकात की थी जिससे ऐसी चर्चा को बल मिला था कि केंद्र और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ यह गठबंधन लोकसभा चुनाव में साथ आ सकता है.

शिवसेना ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक नहीं पाकिस्तान में घुसकर मसूद अजहर को मारने की जरूरत है

ठाकरे सहित दूसरे शिवसेना नेता कहते रहे हैं कि पार्टी इन चुनावों में अकेले ही उतरेगी. गौरतलब है कि शिवसेना और बीजेपी ने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में संयुक्त रूप से हिस्सा लिया था. हालांकि सरकार में सहयोगी रहने के बावजूद शिवसेना मोदी सरकार पर निशाना साधती रही है.

राफेल डील पर शिवसेना के बोल, कैग रिपोर्ट में हो सकता है हेरफेर किया गया हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget