एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में बदलाव, 9 अक्टूबर को पहली रैली करेंगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी की ओर से अमित शाह की हरियाणा में होने वाली रैलियों के बदलाव के बारे में जानकारी दी गई है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा में चुनावी जनसभाओं को लेकर कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है. यह बदलाव कैबिनेट की बैठक के चलते किया गया है. पहले अमित शाह की प्रदेश में 9 अक्टूबर को कैथल, बरवाला, लोहारू और महम में चार जनसभाएं होनी थी, लेकिन अब अमित शाह बुधवार को तीन जनसभाएं ही करेंगे. ये जनसभाएं कैथल, लोहारू और महम में होंगी. बुधवार को अमित शाह प्रदेश में करीब साढ़े चार घंटे हुंकार भरेंगे. उनकी तीन जनसभाएं 12.30 बजे कैथल से शुरू होकर महम में 4.05 तक चलेंगी.

इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष 14 अक्तूबर को दोबारा हरियाणा जाएंगे. उस दिन टोहाना में रतिया, टोहाना और नरवाना विधानसभा की संयुक्त रैली होगी. जबकि दोपहर एक बजे पंचकूला में कालका और पंचकूला विधानसभा की संयुक्त रैली होगी. इसके बाद ढाई बजे अमित शाह करनाल पहुंचेंगे. जहां वे करनाल, इंद्री, असंध और नीलोखेडी विधानसभाओं को कवर करते हुए रैली करेंगे. शाम 4 बजे वे बादशाहपुर पहुंचेंगे. जहां गुरूग्राम, बादशाहपुर, पटौदी और बादली विधानसभा के कार्यकतार्ओं को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. इस बार बीजेपी प्रदेश में 75 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है. इसके लिए 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा गया है. इनमें करीब 18 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं. वहीं बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम भी प्रदेश में हैं.

कैथल में पहली जनसभा कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 12.30 बजे कैथल पहुंचेंगे. शाह यहां के हुडा ग्राउंड सेक्टर-19 में जनसभा को संबोधित करेंगे. वे यहां करीब 12.35 से 1.20 बजे तक रुकेंगे. शाह कैथल जिले की तीन विधानसभाओं कैथल से प्रत्याशी लीलाराम गुर्जर, पूंडरी से वेदपाल एडवोकेट और गुहला से रवि तारावाली के लिए हुंकार भरेंगे.

लोहारू में दूसरी जनसभा कैथल में जनसभा करने के बाद इसी दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बहल अनाजमंडी लोहारू में करीब 2.10 बजे पहुंचेंगे और वे यहां करीब 2.55 बजे तक दो विधानसभाओं भिवानी और तोशाम के लिए जनसभाएं करेंगे. बीजेपी ने भिवानी से जेपी दलाल और तोशाम से शशि रंजन परमार को मैदान में उतारा है.

महम में तीसरी जनसभा केंद्रीय गृहमंत्री बुधवार को ही महम की अनाजमंडी में तीन विधानसभाओं महम, कलानौर और गढ़ी-सांपला किलोई के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे. उनके यहां पहुंचने का समय 3.20 बजे रखा गया है और यहां 4.05 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी ने महम से शमशेर खरकड़ा, कलानौर से रामअवतार वाल्मीकि और गढ़ी-सांपला-किलोई से सतीश नांदल को उम्मीदवार बनाया है.

हरियाणा चुनाव: बीजेपी को मिली राहत, पार्टी के सामने झुके बागी विधायक उमेश अग्रवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget