एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 17 फीसदी से ज्यादा बढ़ा बीजेपी का वोट शेयर, इन राज्यों में भी हुआ बड़ा फायदा

Lok Sabha Election 2019: उत्तर प्रदेश में भले बीजेपी को 2014 से मुकाबले 9 सीटें कम मिली हैं, लेकिन उसके वोट शेयर में 8 फीसदी का इजाफा हुआ है.

Lok Sabha Election 2019: 17वें लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है. 2014 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली बीजेपी के खाते में 21 सीटों का इजाफा हुआ है और पहली बार उसने सीटों के लिहाज से 300 का आंकड़ा पार किया है. बीजेपी की इस जीत में उसे 2014 में सत्ता तक लाने वाले राज्यों का योगदान तो है ही, साथ में अब उसकी पहुंच बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में भी हो गई है. इसके अलावा कुछ और राज्यों में बीजेपी के वोट शेयर में बड़ा इजाफा देखने को मिला है.

पश्चिम बंगाल

लोकसभा चुनाव से पहले ही कयास बीजेपी के पश्चिम बंगाल में बेहतर प्रदर्शन करने के कयास लगाए जा रहे थे. नतीजे आने पर जब बीजेपी बंगाल में 18 सीटें जीतने में कामयाब रही तो इन कयासों पर मुहर लग गई. 2014 में बीजेपी करीब 16 फीसदी वोट शेयर के साथ बंगाल में सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज कर पाई थी. 2019 आते आते बीजेपी टीएमसी के बाद सबसे बड़ी पार्टी बन गई और 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई. बीजेपी का वोट शेयर बंगाल में 40.3 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं 22 सीटें जीतने वाली टीएमसी को 43.30 फीसदी वोट मिले.

उत्तर प्रदेश

2019 में बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती के तौर पर उत्तर प्रदेश ही था. क्योंकि माना जा रहा था कि एसपी-बीएसपी के गठबंधन से बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है. बीजेपी को 9 सीटों का नुकसान उठाना भी पड़ा और वह 2014 की 71 सीटों के मुकाबले 62 सीटें ही जीत पाई. लेकिन उसके बावजूद बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई.

बीजेपी को 2014 में 42.63 फीसदी वोट मिले थे. वहीं 2019 में बीजेपी का वोट शेयर 49.59 फीसदी तक पहुंच गया. बीजेपी के मुकाबले एसपी-बीएसपी को वोट शेयर के मामले में नुकसान का सामना करना पड़ा. बीएसपी का वोट 19.77 से घटकर 19.26 फीसदी पर पहुंच गया. एसपी सबसे ज्यादा नुकसान में रही और उसे 2014 में 22.35 फीसदी वोट शेयर के मुकाबले 17.96 वोट ही मिले.

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में सरकार होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी राज्य की सिर्फ एक सीट पर दर्ज कर पाई. 28 सीटें जीतने वाली बीजेपी राज्य में 3.24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 58 फीसदी वोट पाने में कामयाब रही.

गुजरात

बीजेपी ने 2014 की तरह 2019 में भी गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की. बीजेपी को 2014 में 60.1 फीसदी वोट मिले थे. 2019 में बीजेपी करीब 2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 62.2 फीसदी वोट पाने में सफल रही.

हरियाणा

2014 में हरियाणा में बीजेपी को 7 सीटें मिली थी, जबकि 17वें लोकसभा चुनाव में बीजेपी राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई. 2014 के मुकाबले बीजेपी के वोट शेयर में बड़ी बढ़ोतरी हुई है और उसे 34 फीसदी के मुकाबले इस बार 58.02 फीसदी वोट मिले.

ओडिशा

बंगाल के अलावा ओडिशा में बीजेपी के वोट शेयर में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. बीजेपी इस बार 1 के मुकाबले 8 सीटें जीती है. बीजेपी को 2014 में 21.50 फीसदी वोट मिले थे. 2019 में बीजेपी 38.4 फीसदी वोट हासिल करने में कामयाब रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget