एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: BJP ने Navjot Singh Sidhu के खिलाफ IAS अधिकारी रहे जगमोहन सिंह को बनाया उम्मीदवार

Punjab Election 2022: बीजेपी ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के खिलाफ अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से जगमोहन सिंह राजू को टिकट दिया है.

Punjab Election 2022: बीजेपी (BJP) ने पंजाब (Punjab) विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट गुरुवार को जारी की. पार्टी ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के खिलाफ अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से जगमोहन सिंह राजू को टिकट दिया है. बीजेपी ने बाबा अकाला से सरदार मंजीत सिंह मन्ना और अमृतसर सेंट्रल से डॉ राम चावला को उम्मीदवार बनाया है.

1985 बैच के तमिलनाडु कैडर के IAS अधिकारी जगमोहन सिंह राजू (Jagmohan Singh Raju) तमिलनाडु सरकार में चीफ रेसीडेंट कमिश्नर थे. जगमोहन सिंह राजू ने हाल ही में वोलंटरी रिटायरमेंट (VRS) ली है.

सिद्धू (Navjot Sidhu) अमृतसर पूर्व सीट से निवर्तमान विधायक हैं और इस बार भी यहीं से चुनाव मैदान में डटे हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस से गठबंधन किया है. अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की अदावत पुरानी है. 

सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अपने मजबूत चेहरे बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) को मैदान में उतारा है. शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व क्रिकेटर का राजनीतिक जीवन समाप्त होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के अमृतसर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें (बादल को) कहा था कि सिद्धू के अहंकार को चकनाचूर करना होगा.

दिन में BJP ने 27 उम्मीदवारों वाली अपनी दूसरी सूची जारी की थी. इस लिस्ट में कांग्रेस से पार्टी में आए दो नेताओं और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को प्रत्याशी घोषित किया गया है. सहयोगी दलों के साथ किए गए सीटों के बंटवारे के अनुसार बीजेपी 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

पार्टी ने दो वर्तमान विधायकों फतेहजंग सिंह बाजवा और हरजोत कमल को टिकट दिया जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. कादियान से विधायक बाजवा इस बार बटाला से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने उनके बड़े भाई प्रताप सिंह बाजवा को कादियान से प्रत्याशी घोषित किया है.

हरजोत कमल अपने वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र मोगा से चुनाव लड़ेंगी जहां से कांग्रेस ने अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टिकट दिया है. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला फगवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा बीजेपी ने राकेश ढींगरा को लाम्बी से प्रत्याशी बनाया है जहां से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल चुनावी मैदान में हैं.

बीजेपी के रणदीप सिंह देओल धुरी से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत सिंह मान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. चमकौर साहिब से बीजेपी ने दर्शन सिंह शिवजोत को खड़ा किया है जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी करते हैं. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा को बीजेपी ने रूपनगर से उम्मीदवार घोषित किया है.

Navjot Sidhu और Charanjit Channi में कौन होगा पंजाब का CM चेहरा? Rahul Gandhi ने कही बड़ी बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget