एक्सप्लोरर

Navjot Sidhu और Charanjit Channi में कौन होगा पंजाब का CM चेहरा? Rahul Gandhi ने कही बड़ी बात

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पंजाब में कहा कि अगर कांग्रेस (Congress) चाहती है और कार्यकर्ता चाहता है और पंजाब चाहता है तो हम मुख्यमंत्री का फैसला लेंगे.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करेगी. आज खुद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इसकी जानकारी दी. जालंधर में उन्होंने ऑनलाइन लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गाड़ी में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) और चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) से बात हुई कि आगे पंजाब का नेतृत्व कौन करेगा?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, ''चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल है कि पंजाब में कांग्रेस का नेतृत्व कौन करेगा? दोनों ने कहा कि जो भी नेतृत्व करेगा उसे दूसरा व्यक्ति अपनी पूरी ताकत से मदद करेगा.'' उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी CM के चेहरे की मांग पूरी करेंगे.

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा, ''अगर कांग्रेस चाहती है और कार्यकर्ता चाहता है और पंजाब चाहता है तो हम मुख्यमंत्री का फैसला लेंगे. अपने कार्यकर्ताओं से पूछ कर इसपर फैसला लेंगे.'' पंजाब में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे.

कांग्रेस नेता ने कहा कि शराब, ट्रांसपोर्ट, खनन और केबल, इन चार चीजों को ठीक करने की शुरुआत हो चुकी है. इन चार क्षेत्रों में हम क्रांति करेंगे.

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) और हाईकमान से तकरार के बाद इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया. हालांकि इस फैसले के बाद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) नाराज बताए जाने लगे. इसके बाद पार्टी ने कहा कि चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

हालांकि आप की तरफ से भगवंत मान की घोषणा के बाद कांग्रेस ने रणनीति बदली है. आज राहुल गांधी के भाषण से ठीक पहले नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान करने की मांग की. सिद्धू ने राहुल गांधी से कहा कि आपका फैसला सभी मानेंगे. जनता को संशय में ना रखें. उन्होंने राहुल गांधी से कहा आप भले थोड़ा समय और लें लेकिन CM का चेहरा दें.

वहीं चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू मेरा बड़ा भाई है. राहुल गांधी आपसे विनती है, मुझे किसी पद की चाहत नहीं है. जो सही लगे उसे चेहरा घोषित करिए.

चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने कहा किसी को भी चेहरा बनाओ मैं उसी के लिए कैम्पेन करूँगा. मुझे जो मिला उससे ज्यादा क्या मांग सकता हूं? हमारी सरकार आनी चाहिए, लेकिन लोग चेहरा मांगते हैं. इसके बाद चन्नी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पास बुलाकर गले लगा लिया.

इसके बाद जब राहुल गांधी ने भाषण खत्म किया तो उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू का हाथ उठाकर अभिवादन किया.

UP Assembly Election 2022: ग्रेटर नोएडा में सपा-बसपा सरकार पर बरसे अमित शाह, बोले- इन्होंने 20 साल यूपी का खून पिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया

वीडियोज

'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget