एक्सप्लोरर

भोपाल से आलोक संजर का फॉर्म खारिज, बीजेपी ने डमी उम्मीदवार के तौर पर उतारा था

आलोक संजर को डमी कैंडिडेट के रूप में इसलिए उतारा गया था क्योंकि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ बाबरी मस्जिद पर विवादास्पद बयान देने के चलते मामला दर्ज किया गया है. साध्वी की उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी असमंजस में थी.

भोपाल: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की भोपाल से उम्मीदवारी पर असमंजस के बीच मौजूदा सांसद आलोक संजर ने भी डमी उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया था. आज चुनाव आयोग ने आलोक संजर का नामांकन फार्म रिजेक्ट कर दिया. दरअसल आलोक संजर के फार्म में बीजेपी का अधिकृत प्रत्याशी लिखा हुआ था, इसी के चलते उनका फार्म खारिज हो गया. बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर हैं.

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बाबरी मस्जिद पर विवादित बयान दिया था. इसी बयान को लेकर चुनाव आयोग ने साध्वी को नोटिस जारी किया और जवाब देने को कहा. आलोक संजर ने इसी लिए पर्चा भरा था कि अगर साध्वी का नामांकन खारिज हो जाता है तो फिर वो उम्मीदवार होंगे.

साध्वी प्रज्ञा ने बाबरी मस्जिद को लेकर एक विवादित बयान दिया था. साध्वी ने अपने इस बयान पर सफाई भी दी थी, लेकिन उनके जवाब को जिला निर्वाचन अधिकारी ने संतोषजनक नहीं पाया इसलिए उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया. वहीं ये भी खबर है कि अगर ज़रूरत पड़ती है तो उनके खिलाफ धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं.

बता दे कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण की समयसीमा के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में प्रज्ञा ने एक टीवी चैनल से शनिवार कहा था, "राममंदिर हम बनाएंगे एवं भव्य बनाएंगे. हम तोड़ने गये थे (बाबरी मस्जिद का) ढांचा. मैंने चढ़कर तोड़ा था ढांचा. मुझे ईश्वर ने शक्ति दी थी. हमने देश का कलंक मिटाया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति

ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह

'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'

'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान

‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला

दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'

Embed widget