एक्सप्लोरर

बीजेडी के बागी जय पांडा क्या बन पाएंगे बीजेपी के तारणहार, पार्टी ने थमा दी है पतवार

ओडिशा के बड़े कारोबारी जय पांडा की पत्नी जागी मंगत राज्य के सबसे बड़े ओडिया न्यूज़ चैनल की मालकिन हैं. इस लिहाज़ से बीजेपी को फ़ायदा हो सकता है. क्योंकि अधिकतर ओडिया अख़बार और न्यूज़ चैनलों के मालिक बीजेडी के साथ हैं.

नई दिल्लीः बीजू जनता दल के बडे नेता बैजयंत पांडा बीजेपी में शामिल हो गए हैं. ओडिशा में बीजेपी के नेता गदगद हैं. लेकिन, क्या पांडा पार्टी की तकदीर बदल पायेंगे. सवाल ये भी है कि उनके कारण बीजेपी को कितना फ़ायदा होगा? बैजयंत पांडा को ओडिशा में लोग जय पांडा के नाम से जानते हैं. बीजेपी में उनकी एंट्री गेम चेंजर तो नहीं हो सकती लेकिन पार्टी के पक्ष में एक माहौल तो बन सकता है.

पांडा के बीजेडी छोड़ने पर अब तक नवीन पटनायक या उनकी पार्टी के किसी नेता का बयान नहीं आया है. कभी पटनायक के सबसे क़रीबी साथी रहे पांडा को पिछले साल 24 जनवरी को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. चार महीनों बाद उन्होंने ख़ुद पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था.

पांडा ने कहा कि नौ महीनों तक दोस्तों और लोगों से सलाह करने के बाद बीजेपी में शामिल होने का फ़ैसला किया है. कभी नवीन बाबू को दुनिया का सबसे अच्छा नेता बताने वाले पांडा अब पीएम नरेन्द्र मोदी का गुणगान कर रहे हैं.

जय पांडा के बीजेडी छोड़ने पर पार्टी को कोई नुक़सान होता नहीं दीख रहा है. नवीन पटनायक पार्टी के अध्यक्ष हैं और पिछले 19 सालों से ओडिशा के मुख्यमंत्री भी. उनकी लोकप्रियता अब भी बनी हुई है. जय पांडा दो बार केन्द्रपाड़ा से लोक सभा के सांसद रहे हैं. वह एक बार राज्य सभा के एमपी भी रह चुके हैं.

ओडिशा के बड़े कारोबारी जय पांडा की पत्नी जागी मंगत राज्य के सबसे बड़े ओडिया न्यूज़ चैनल की मालकिन हैं. इस लिहाज़ से बीजेपी को फ़ायदा हो सकता है. क्योंकि अधिकतर ओडिया अख़बार और न्यूज़ चैनलों के मालिक बीजेडी के साथ हैं. कलिंग टीवी के चेयरमैन अच्युत सामंत बीजेडी के राज्य सभा सांसद हैं. धरित्री अख़बार के मालिक तथागत सतपथी भी बीजेडी के सांसद हैं.

क्या जय पांडा की बदौलत बीजेपी का कुछ भला हो सकता है? इसकी संभावना कम ही है. ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं. पिछले चुनाव में बीजेडी को 20 जगहों पर जीत मिली थी. जबकि बीजेपी को सिर्फ़ सुंदरगढ की सीट से ही संतोष करना पड़ा था. यहां के सांसद जोएल ओराम मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते हैं.

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम मोदी को बताया राष्ट्रीय आपदा

इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके जय पांडा की छवि एक ज़मीनी नेता की नहीं रही है. केन्द्रपाड़ा से दो बार सांसद रहने के कारण राज्य के तटीय इलाक़ों में उनकी अच्छी पकड़ है. बीजेडी के पास इस तरह का कोई नेता नहीं था. दो बडे नेताओं दिलीप राय और विजय महापात्र के इसी साल पार्टी छोड़ने से माहौल गड़बड़ हो गया था. जय पांडा भी कहां जाते?

राज्य में कांग्रेस की हालत बहुत ख़राब है और नवीन पटनायक की दुश्मनी से बचने के लिए बीजेपी के अलावा कोई ठिकाना नहीं बचा था. इतना ज़रूर है कि जय पांडा के बहाने बीजेपी अब बीजेडी पर हमले कर सकती है. कुछ सालों पहले तक पांडा और उनका परिवार नवीन पटनायक के सबसे क़रीब था. इसीलिए अगर पांडा अब पटनायक पर आरोप लगायेंगे तो बीजेपी को बीजेडी पर हमले का मौका मिल सकता है.

लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में येचुरी ने राहुल को दिया गठबंधन का ऑफर, कांग्रेस ने रखी शर्त

देखें वीडियोः पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के 8 सबूत जो प्रूफ मांगने वालों की आंखे खोल देंगे, देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काले कवर में दिल्ली पहुंची शी जिनपिंग की कार! जानें इसके पीछे का कारण
काले कवर में दिल्ली पहुंची शी जिनपिंग की कार! जानें इसके पीछे का कारण
कौन करेगा ओपनिंग? क्या ईशान किशन चोटिल? श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
कौन करेगा ओपनिंग? क्या ईशान किशन चोटिल? श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
BRICS पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, 'आतंकवाद के साथ धर्म को...'
BRICS पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, 'आतंकवाद के साथ धर्म को...'
200 करोड़ से ज्यादा कमाई... फिर भी ऑस्कर 2026 से क्यों चूक गई 'हनुमान अंश'?
200 करोड़ से ज्यादा कमाई... फिर भी ऑस्कर 2026 से क्यों चूक गई 'हनुमान अंश'?

वीडियोज

PM Modi- XI Jinping Meeting: मोदी-जिनपिंग...सबसे बड़ी मीटिंग! | BRICS Summit 2026 | Delhi
BRICS Summit 2026 Update: PM Modi के बोलते ही दुनिया की आंखें फटी रह गई | China | Xi Jinping | Putin
BRICS Summit 2026 Updates : इस बार की BRICS समिट का प्रभाव, बदलेगी विश्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था !
BRICS Summit 2026 : एक मंच पर दुनिया की 'त्रिशक्ति'..अमेरिका- पाकिस्तान टेंशन में !।China।Russia
Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काले कवर में दिल्ली पहुंची शी जिनपिंग की कार! जानें इसके पीछे का कारण
काले कवर में दिल्ली पहुंची शी जिनपिंग की कार! जानें इसके पीछे का कारण
कौन करेगा ओपनिंग? क्या ईशान किशन चोटिल? श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
कौन करेगा ओपनिंग? क्या ईशान किशन चोटिल? श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
BRICS पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, 'आतंकवाद के साथ धर्म को...'
BRICS पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, 'आतंकवाद के साथ धर्म को...'
200 करोड़ से ज्यादा कमाई... फिर भी ऑस्कर 2026 से क्यों चूक गई 'हनुमान अंश'?
200 करोड़ से ज्यादा कमाई... फिर भी ऑस्कर 2026 से क्यों चूक गई 'हनुमान अंश'?
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
ब्रिक्स में भारत की चाल से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची, जिनपिंग ने किया समर्थन
ब्रिक्स में भारत की चाल से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची, जिनपिंग ने किया समर्थन
'हर देश की सुनी जाए आवाज, कुछ देश ले रहे फैसले', PM की बात में छिपा है सीक्रेट मैसेज
'हर देश की सुनी जाए आवाज, कुछ देश ले रहे फैसले', PM की बात में छिपा है सीक्रेट मैसेज
बिहार में दाल मिल लगाने का मौका, 25 लाख दे रही सरकार
बिहार में दाल मिल लगाने का मौका, 25 लाख दे रही सरकार
Embed widget